मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़ 

लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्ट्स वर्ग में 500 में से 498 अंक प्राप्त कर 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ गुरनूर कौर ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गुरनूर कौर केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में हैमर थ्रो प्रतियोगिता में पंजाब स्टेट खेलों के दौरान स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया था। गुरनूर की विशेषता यह भी है कि वह कम उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता बलजीत सिंह के साथ किन्नू बागवानी के कार्य में भी बेटों की तरह हाथ बंटाती हैं। वह किड्ज किंगडम स्कूल की छात्रा हैं। गुरनूर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और लगातार मेहनत को दिया है। दो बेटियों के पिता एवं पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई बलजीत सिंह ने अपनी होनहार बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि गुरनूर कौर ने बेटों से बढ़कर उनका मान बढ़ाया है। गुरनूर कौर का सपना ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी कर सिविल सेवाओं में जाने का है। उसकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

admin

Related Posts

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

 रायपुर  आईपीएल 2026 में बुधवार (13 मई) को रायपुर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर