बिना स्क्रीनशॉट लिए इस तरह व्हाट्सएप पर किसी भी मैसेज को करें सेव

आज यूजर्स के बीच व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय हो चुका है। इससे टेक्सट मैसेज ही नहीं बल्कि वीडियो और वॉयस कॉलिंग भी की जा सकती है। किसी को फोटो भेजने से लेकर वीडियो और अहम डॉक्यूमेंट भेजने तक यूजर्स इससे कई काम आसानी से कर सकते हैं। पिछले वर्ष एफ8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने बताया था कि व्हाट्सएप यूजर रोजाना 65 बिलियन मेसेज भेजते हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कई बार ऐसा होता है कि हम किसी से कोई चैट करते हैं तो उसे सेव करना चाहते हैं जिसके लिए हम स्क्रीनशॉट ले लेते हैं।

हालांकि, इसका एक तरीका और है जिसके जरिए आप बिना स्क्रीनशॉट लिए किसी के मैसेज को सेव कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स ग्रुप चैट या प्राइवेट चैट से मेसेज को बुकमार्क कर सकते हैं। इस फीचर को एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

एंड्रॉइड यूजर्स इस तरह कर सकते हैं मैसेज सेव:

सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा।
इसके बाद जिस चैट को आप सेव करना चाहते हैं उस पर जाएं।
अब उस मैसेज को सेलेक्ट करे जिसे आप बुकमार्क करना चाहते हैं। इसके लिए आपको मैसेज को टैप कर होल्ड करना होगा।
अब आपकी स्क्रीन पर ऊपर की तरफ के स्टार आइकन दिखाई देगा। इस पर टैप कर दें।
इससे आपका मैसेज स्टार मार्क यानी बुकमार्क हो जाएगा।

आईओएस यूजर्स इस तरह कर सकते हैं मैसेज सेव:

सबसे पहले व्हाट्सएप पर जाएं।
इसके बाद जिस चैट को आप सेव करना चाहते हैं उसे ओपन करें।
अब मैसेज को टैप कर होल्ड करें और स्टार आइकन पर क्लिक करें।
इससे आपका मैसेज सेव हो जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई