डिजिटल पेमेंट की दुनिया हिलाएंगे मस्‍क

नई दिल्ली

 दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्‍क ने सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र को मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी कंपनी स्‍टारलिंक दुनिया के तमाम देशों में अपनी सेवाएं दे रही है। भारत में भी स्‍टारलिंक को सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने के लिए अप्रूवल मिल गया है। मस्‍क का अगला टार्गेट अब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) है। एक्‍स को पहले ट्विटर नाम से जाना जाता है। मस्‍क ने उसे खरीदा और अब वह उसका तेवर और कलेवर बदलने की तैयारी में जुटे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, X अब सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं रहेगा। कंपनी की सीईओ, लिंडा याकारिनो का कहना है कि एक्‍स ऐप के जरिए लोग इन्‍वेस्‍टमेंट और पेमेंट भी कर पाएंगे।

क्‍या है कंपनी की तैयारी
एक इंटरव्यू में लिंडा याकारिनो ने कहा कि आने वाले दिनों में एक्‍स एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म होगा, जिसके जरिए लोग पिज्‍जा का पेमेंट कर पाएंगे। वह इस ऐप से इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकेंगे। ट्रेडिंग भी कर पाएंगे। कहा जाता है कि एक्‍स बहुत जल्‍द अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड लॉन्‍च कर सकता है।

सुपर ऐप है मस्‍क का सपना
रिपोर्ट का अनुसार, एलन मस्‍क का सपना एक सुपर ऐप बनाना है। एक्‍स में इसकी संभावनाओं को देखा जा रहा है। यह भी गौरतलब है कि कंपनी ‘एक्‍स मनी’ नाम से डिजिटल वॉलेट शुरू करने की तैयारी में है। वॉलेट की मदद से सामान खरीदा जा सकेगा। पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यह सब काफी आसान लगता है, लेकिन असल में है नहीं। कंपनी को कई नियमों का पालन करना होगा।

WeChat से प्रेरित हैं ट्रंप?
एक्‍स की तरह ही चीन का वीचैट भी लोगों को मैसेजिंग के साथ-साथ पेमेंट और शॉपिंग की सुविधाएं देता है। कहा जाता है क‍ि मस्‍क वीचैट से प्रेरित हैं और एक्‍स को उसी के जैसा बनाने चाहते हैं। इसकी थोड़ी कोशिश वॉट्सऐप की तरफ से भी हुई थी, लेकिन बहुत कामयाब नहीं हो पाई। अगर एक्‍स मनी लॉन्‍च होता है तो लोग ऐप की मदद से सामान खरीद पाएंगे। पेमेंट कर सकेंगे। कहा जाता है कि आने वाले वक्‍त में एक्‍स माइक्रोब्‍लॉगिंग प्‍लेटफॉर्म ना होकर सुपर ऐप के रूप में काम करेगा।

सबसे पहले इस देश में शुरुआत
एक्‍स मनी को सबसे पहले अमेरिका में शुरू किया जाएगा। फ‍िर उसका रोलआउट दुनिया के बाकी देशों में होगा। भारत में यह सर्विस आएगी या नहीं, अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। हालांकि मस्‍क पूरी कोशिश करेंगे क्‍योंकि भारत दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई