रूपल त्यागी की वेडिंग सेरेमनी: महिमा मकवाना के साथ साझा किए इमोशनल पल

मुंबई 
 टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपल त्यागी हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं। अभिनेत्री की शादी में मनोरंजन जगत से कई लोगों ने शिरकत की थी, लेकिन एक खास मेहमान ने भी शिरकत की थी, जिनका नाम है महिमा मकवाना। शादी में अभिनेत्री के शामिल होने पर रूपल ने खुशी जाहिर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर महिमा के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते दिख रही हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "'सपने सुहाने लड़कपन के' सिर्फ एक सीरियल नहीं था, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण सफर था। इस दौरान मैंने जिंदगी के सबसे खुशी भरे पल और कठिन क्षण भी देखे थे। यही कारण है कि यह अनुभव मेरे दिल के बेहद करीब है। धीरे-धीरे शो से जुड़े सभी कलाकार और क्रू उनके परिवार जैसे बन गए।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "आज भी महिमा मकवाना को देखती हूं, तो भावुक हो जाती हूं। अगर गुंजन की शादी में रचना की मौजूदगी न होती, तो वह अधूरी सी लगती। ठीक वैसे ही, शो के हर सदस्य की उपस्थिति मेरे लिए खास दिन को पूरा बनाती है। आप सभी ने समय निकालकर मेरा साथ दिया, इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। आपने इस दिन को हमेशा यादगार बना दिया।"

अभिनेत्री ने यह भी जिक्र किया कि उन्हें अफसोस है कि वे निहारिक मैम, निलिमा और राजू सर के साथ एक भी फोटो नहीं खिंचवा पाईं, लेकिन बाकी सभी के साथ यादें और तस्वीरें संजो पाईं, जो उनके लिए अनमोल हैं। रूपल ने सभी के प्रति ढेर सारा प्यार, कृतज्ञता और अपनापन व्यक्त किया और कहा कि ये यादें हमेशा उनके दिल में बसी रहेंगी।
बता दें कि रूपल त्यागी और महिमा मकवाना ने धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' में दो बहनों का किरदार निभाया था, जहां रूपल गुंजन के किरदार में दिखी थी, तो वहीं महिमा ने रचना का किरदार निभाया था।

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य