एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को बनाया बीएमसी चुनाव का स्टार प्रचारक, 40 प्रचारकों की लिस्ट हुई जारी

मुंबई

 एशिया के सबसे अमीर नगर निगम यानी बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो हो गई। एक तरफ बीएम सी चुनाव ने 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स को एक मंच पर ला दिया है। वहीं दूसरी तरफ महायुति के घटक दल भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच महायुति के घटक दल शिवसेना (शिंदे गुट) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें शॉकिंग नाम एक्टर गोविंदा का है। जी हां… बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर-1’ बीएमसी चुनाव में एकनाथ शिंदे के लिए वोट मांगते हुए दिखाई देंगे। स्टार प्रचारकों की सबची में गोविंदा के अलावा राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवरा और पूर्व सांसद संजय निरुपम को भी शामिल किया गया है।

बता दें किअगले महीने 15 जनवरी को होने वाले इन चुनावों के लिए शिवसेना ने कमर कस ली है। बीजेपी के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत के बीच चल रही है। दूसरी तरफ स्टार प्रचारकों की लिस्ट ने भी हलचल मचा दी है। साल 2022 में शिवसेना के बंटवारे के बाद यह चुनाव एकनाथ शिंदे के लिए बेहद खास माना जा रहा है।

अपने सहयोगी बीजेपी के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच, शिवसेना ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। क्योंकि उसने वरिष्ठ पार्टी नेताओं और जाने-माने चेहरों वाली स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इस सूची में शिंदे और उनके बेटे, श्रीकांत शिंदे, सांसद और शिवसेना संसदीय दल के नेता शामिल हैं। अन्य वरिष्ठ नेताओं में रामदास कदम, गजानन कीर्तिकर, आनंदराव अडसुल, केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, नीलम गोरे और मीना कुंबले शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अब तक नगर निगम चुनावों के लिए अपनी सीटों की घोषणा नहीं की है।

इन लोगों को भी मिली लिस्ट में जगह
शिवसेना के कैबिनेट मंत्री गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, उदय सामंत, उपमुख्यमंत्री शंभुराज देसाई, संजय शिरसाट, प्रकाश अबितकर, प्रताप सरनाईक, आशीष जायसवाल, राज्य मंत्री और योगेश कदम भी शिवसेना के MC उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। धर्मवीर आध्यात्मिक सेना के अध्यक्ष, अक्षय महाराज भोसले, अल्पसंख्यक विभाग के समीर काजी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी भी एशिया के सबसे अमीर नगर निगम, BMC सहित 29 नगर निगमों के लिए होने वाले इन महत्वपूर्ण चुनावों में प्रचार करेंगे।

शिवसेना के लिए महत्वपूर्ण है चुनाव
उदय सामंत के अनुसार, शिवसेना और बीजेपी BMC में 150 से अधिक सीटों पर समझौते पर पहुंच गई है। जबकि 77 सीटें अभी भी लंबित हैं। शिवसेना के लिए नगर निगम चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद पहला MC चुनाव है। 2022 से पहले शिवसेना ने 53 नगर पालिका अध्यक्षों के पद जीते थे।

admin

Related Posts

ट्रेलर आउट: ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान के साथ तीन हीरोइनें, 15 मई को रिलीज

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग वापस लेकर थिएटर्स में जल्द आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' आने वाली है, जिसका बीते दिन ट्रेलर रिलीज किया…

कपिल शर्मा के कैफे के बाहर गोलियां, बिश्नोई गैंग बोला—हम जिम्मेदार, दी खुली धमकी

कनाडा बीते 2 मई को कनाडा में कपिल शर्मा के मशहूर 'कैप्स कैफे' के बगल वाले रेस्टोरेंट पर गोलियां चलाई गईं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक