रामदास आठवले ने कहा- आरपीआई पार्टी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है

मुंबई
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। किसी भी दिन इलेक्शन कमिशन की ओर से महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का आयोजन हो सकता है। इस बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। अब तक भाजपा, एनसीपी और शिवसेना के शिंदे गुट के बीच ही इसे लेकर संघर्ष की स्थिति थी। अब रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई ने भी 10 सीटों की मांग कर दी है। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को बताया है कि उनकी पार्टी आरपीआ आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आठ से 10 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के महायुति गठबंधन का हिस्सा है। एनडीए को ही महाराष्ट्र में महायुति नाम दिया गया है। आठवले ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत की जा रही है और उन्होंने भाजपा के महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव से उनकी पार्टी की मांगों के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें संदेश दिया है कि आरपीआई (आठवले) को आठ से 10 सीट मिलनी चाहिए। मुझे हमारे गठबंधन के साझेदारों भाजपा, शिवसेना और राकांपा पर यकीन है। आरपीआई (आठवले) का अलग वोट बैंक है।

आठवले ने कहा कि दलित समुदाय के कई लोग पार्टी के साथ हैं। इसलिए हमें सीटों के बंटवारे में उचित हिस्सा मिलना चाहिए। आठवले ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल आठ से 10 सीट मांग रही है यानी कि प्रत्येक क्षेत्र में एक या दो सीट। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। मौजूदा विधानसभा में भाजपा 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिवसेना के पास 40, राकांपा के पास 41, कांग्रेस के पास 40, शिवसेना (यूबीटी) के पास 15, राकांपा (एसपी) के पास 13 और अन्य 29 विधायक हैं। कुछ सीटें रिक्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने छह दिसंबर को डॉ. बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर से मुलाकात की।

admin

Related Posts

केरलम में वीडी सतीशन जमीनी योद्धा का सम्मान

•    डॉ. सुधीर सक्सेना  वदासरी दामोदरन (वीडी) सतीशन अब साक्षर-राज्य केरलम के मुख्यमंत्री होंगे। दस दिनों की माथा-पच्ची और रायशुमारी के उपरांत अंततः 14 मई को दिल्ली में उनके…

सतीशन के नाम पर कांग्रेस में सियासी तापमान बढ़ा, चेन्निथला का विरोध खुलकर आया

तिरुवनंतपुरम कांग्रेस ने 10 दिनों की खींचतान के बाद वीडी सतीशन को केरल का सीएम बनाने का फैसला लिया है। उनके मुकाबले में दो कैंडिडेट और माने जा रहे थे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर