PM मोदी का आह्वान: नफ़रत से बचें, एकता और मानवता को अपनाएं

नई दिल्ली

साल 1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ़ ज़मीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था. लाखों लोगों ने अपने घर, अपनों और अपनी पहचान खो दी. खून से सने रेल ट्रैक, बेजान शरीरों से भरी ट्रेनें और आंसू भरे, शोकाकुल चेहरे मानव इतिहास की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक बन गए. इस दर्द को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को आगाह करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' घोषित किया है.

'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' दिवस का मकसद यह याद रखना है कि नफ़रत की आग सिर्फ़ विनाश लाती है, और हमें हर कीमत पर अपनी एकता, प्रेम और मानवता की रक्षा करनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे इतिहास के एक दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए, भारत 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मना रहा है. यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है. अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का दिन है."

उन्होंने आगे कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित हुए कई लोगों ने अपनी जिंदगी को फिर से शुरू किया और बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मज़बूत करने की हमारी स्थायी ज़िम्मेदारी की भी याद दिलाता है.

'कई सबक सीखे जा सकते हैं…'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "विभाजन ने बहुत दर्द दिया और इसके दूरगामी मानवीय और रणनीतिक परिणाम हुए. 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर, हम उन लोगों के धैर्य को याद करते हैं, जिन्होंने इस भयानक त्रासदी को सहा था. इस दर्दनाक अध्याय से कई सबक सीखे जा सकते हैं.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने इस अविवेकी विभाजन के बाद हुई व्यापक हिंसा और भीषण नरसंहार में अपने प्राणों की आहुति दी और उन कई चमत्कारिक रूप से जीवित बचे लोगों को भी, जिनमें मेरे माता-पिता भी शामिल हैं."

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों को असहाय विभाजन शरणार्थियों के रूप में भारत में अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा. विभाजन की भयावहता आने वाली पीढ़ियों को हमेशा याद रहेगी.

admin

Related Posts

टीवीके की संभावित जीत के बीच पीके का वीडियो चर्चा में, बिहार चुनाव हार भी फिर सुर्खियों में

तमिलनाडु  तमिलनाडु में चुनावों का रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझान में एक्टर विजय थलापति की पार्टी टीवीके बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। ताजा आंकड़ों…

कोलाथुर सीट पर CM स्टालिन को झटका, TVK ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन, केरल में कांग्रेस का दबदबा

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई/गुवाहाटी  विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के ताज़ा रुझानों ने देश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। दक्षिण भारत के दो प्रमुख राज्यों, तमिलनाडु और केरलम से चौंकाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य