नोबेल नॉमिनेशन पर पूर्व US अधिकारी का मजाक, ट्रंप पर साधा निशाना

वाशिंगटन

भारत के खिलाफ ज्यादा टैरिफ लगाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकियों के ही निशाने पर आ गए हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने तो यह भी कहा दिया है कि ट्रंप बेकार में भारत को नाराज कर रहे हैं। साथ ही तंज कसा कि भारत की तरफ से ट्रंप को दोबार नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए।

ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने के चलते भारत पर जुर्माना लगाया था। इससे पहले ही वह भारत के खिलाफ एक बार 25 फीसदी शुल्क का ऐलान कर चुके थे, लेकिन बाद में उन्हें दर को फिर 25 प्रतिशत बढ़ा दिया। अब अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। हालांकि, भारत ने साफ किया है कि राष्ट्रीय हितों के लिए जो जरूरी होगा, वो किया जाएगा।

 बातचीत में बोल्टन ने चेताया है कि टैरिफ की वजह से आई दरार को भरने में समय लगेगा। उन्होंने कहा, 'जब आप इतनी बड़ी गलती करते हैं, जितनी व्हाइट हाउस ने बीते 30 दिनों में भारत को निशाना बनाकर की है, तो भरोसा और विश्वास हासिल करने में समय लगता है।'

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का भी जिक्र किया और बताया कि किस तरह पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ट्रंप से निपटने का तरीका खोज रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को मेरा एक ही सुझाव है कि वह ट्रंप को दो बार नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर सकते हैं।' खास बात है कि पाकिस्तान ने ऐलान किया था कि वह ट्रंप को पुरस्कार के लिए औपचारिक तौर पर नॉमिनेट करेगा।
चीन पर कम टैरिफ क्यों

बोल्टन ने चीन पर अमेरिका की तरफ से कम टैरिफ लगाए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यूक्रेन में सीजफायर कराने के ट्रंप के प्रयासों में भारत सरकार प्रभावित हुई है।' खास बात है कि ट्रंप ने रूसी तेल की खरीद पर भारत को निशाना बनाया है और जुर्माना लगाया है। जबकि, अमेरिका और यूरोपीय संघ दोनों ही रूस के कई चीजों के खरीदार हैं। वहीं, चीन भी रूसी तेल खरीदता है, लेकिन उस पर भारत जितना टैरिफ नहीं लगाया गया है।

admin

Related Posts

RSS और पीएम मोदी के बारे में पढ़ाई का नया कोर्स शुरू, इस यूनिवर्सिटी ने लिया कदम

वडोदरा  वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय (MSU) ने अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है.विश्वविद्यालय ने ऐलान किया है कि राष्ट्रीय संघ (RSS) के इतिहास और वर्तमान प्रशासन के मूल…

असम और बंगाल में भगवा विजय, सुवेंदु अधिकारी का भवानीपुर में उभरता कद

नई दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है. वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची