WTC के फाइनल में पहुंचने के लिए पर्थ टेस्ट भारत के लिए अहम, रोहित की जगह बुमराह करेंगे कप्तानी

मुंबई
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब भारतीय क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरे पर भारतीय टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी भारत के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी अहम है.

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर (शुक्रवार) से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि इस मुकाबले से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. रोहित दूसरी बार पिता बने हैं और वो अभी कुछ दिन फैमिली के साथ रहना चाहते हैं. हालांकि रोहित एडिलेड टेस्ट से पहले या पर्थ टेस्ट के दौरान टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

अब रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित के अलावा शुभमन गिल के भी पर्थ टेस्ट से बाहर होने की पूरी संभावना है. प्रैक्टिस मैच में दूसरे स्लिप पर कैच लेने के दौरान शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी. वह चोट के बाद काफी दर्द में दिख रहे थे और स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए थे. एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि शुभमन उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे.

इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को बैकअप के तौर पर मुख्य टीम में शामिल किया है. देवदत्त हाल में भारत-ए की टीम का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेले थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 36, 88, 26 और एक रन की पारी खेली थी. पडिक्कल ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार 65 रन बनाए थे.

पहले टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वॉड: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल*, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर.

पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क.

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर 2024 – जनवरी 2025)
22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी

 

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी