Border Gavaskar series में चेतेश्वर पुजारा की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एंट्री, अब बरसेगा पैसा ही पैसा

नई दिल्ली
 भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कमेंटेटर के तौर पर हिस्सा लेंगे. वह इस सीरीज के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जानकारी दी गई है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि चेतेश्वर पुजारा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में हिंदी कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. वह हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले पुजारा ने कभी कॉमेंट्री नहीं की है. देखना दिलचस्प होगा कि पुजारा के लिए कमेंट्री का यह पहला सीजन कैसा होता है. फैंस भी उनकी कॉमेंट्री सुनने के लिए उत्साहित हैं.

बता दें कि पुजारा पिछले सीजन में इसी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 6 सीरीज में कुल 140 रन बनाए थे. उनका उच्चतम स्कोर 59 का रहा था. अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट साल 2023 में ही खेला था.

चेतेश्वर पुजारा ने आखिरी बार जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेला था. वह पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 27 रन ही बना सके थे. उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 43.60 की औसत से कुल 7195 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन है. इसके अलावा उन्होंने 5 वनडे में 51 रन बनाए हैं.

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी