ओम बिरला के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के मुताबिक उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादा का हमेशा मान रखा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत को जानिए’ क्विज में भाग लेने की अपील की है।

लोकसभा स्पीकर 23 नवंबर को 62 साल के हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने लिखा-अपनी सरल, सहज और सक्षम कार्यशैली से लोकसभा अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान बनाने वाले ओम बिरला जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। लोकतांत्रिक मर्यादा और संसदीय गरिमा की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में बसे भारतीयों से एक अपील की। भारत को जानिए क्विज में हिस्सा लेने को कहा और इसके साथ ही लिंक भी शेयर किया। 3 देश के गुयाना दौरे से लौटे पीएम मोदी ने लिखा- हम प्रवासी समुदाय संग संबंध मजबूत कर रहे हैं!

विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय और अन्य देशों के मित्रों से ‘भारत को जानिए क्विज़’ में भाग लेने का आग्रह करता हूं। यह क्विज़ भारत और दुनिया भर में फैले इसके प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को और गहरा करता है। यह हमारी समृद्ध विरासत और जीवंत संस्कृति को तलाशने की कोशिश करता है। विजेताओं को अद्वितीय भारत को देखने समझने का अवसर मिलेगा। अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बीकेजे क्विज़ का लिंक भी साझा किया है।

भारत को जानिए क्विज़ का मकसद, प्रवासी भारतीयों और विदेशियों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में जानकारी मुहैया कराना है। इस क्विज़ के जरिए, भारत के इतिहास, संस्कृति, विकास, राष्ट्र-निर्माण, और दुनिया में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। पांचवा संस्करण 11 नवंबर से शुरू हो चुका है जो आगामी 10 दिसंबर तक जारी रहेगा।

 

admin

Related Posts

RG कर केस में हड़कंप, पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों के निलंबन से मचा बवाल

 कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कई तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कुल मिलाकर अराजकता का माहौल…

बेरोजगारी पर CJI की तीखी टिप्पणी चर्चा में, बयान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कोर्ट में एक ऐसी बात कही जो चर्चा में आ गई है. एक वकील के मामले की सुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त