महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति, झारखंड में भी सोरेन की वापसी के बन रहे समीकरण

मुंबई

महाराष्ट्र और झारखंड का सियासी भविष्य आज तय होने वाला है. आज तय हो जाएगा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार की वापसी होगी या महाविकास अघाड़ी के हाथों में सत्ता जाएगी. पूरे देश की निगाहें इन दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर है. हालांकि, बिहार, राजस्थान, पंजाब, केरल सहित 16 राज्यों की 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं. केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी सबकी नजर है, क्योंकि यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में हैं. सभी सीटों पर काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र का सियासी गणित

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर 95% से ज्यादा मतदान हुआ. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

झारखंड में क्या स्थिति

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ. राज्य में NDA (भाजपा-एजेएसयू) और INDIA ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है.

महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति की आंधी

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में INDIA गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है. महायुति गठबंधन 196 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं 78 सीटों पर एमवीए गठबंधन आगे है. वहीं, झारखंड की बात करें तो यहां एनडीए गठबंधन और INDIA ब्लॉक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. यहां 38 सीटों पर एनडीए तो 39 सीटों पर INDIA गठबंधन आगे चल रहा है.

 राज ठाकरे के बेटे अमित चल रहे पीछे

महाराष्ट्र की मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से सपा नेता अबू आजमी आगे चल रहे हैं. इस सीट से एनसीपी के नवाब मलिक पीछे चल रहे हैं. वहीं, माहिम से शिव सेना (यूबीटी) के महेश सावंत आगे चल रहे हैं. यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित अमित ठाकरे पीछे चल रहे हैं.

 झारखंड में लगातार बदल रहे हैं रुझान

झारखंड में रुझान लगातार बदल रहे हैं. कभी इंडिया ब्लॉक तो कभी एनडीए आगे हो रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. ताजा रुझानों में एनडीए जहां 39 सीटों पर आगे चल रहा है तो वहीं इंडिया ब्लॉक 37 सीटों पर आगे है.

रुझानों में एनडीए की बनी सरकार

झारखंड के ताजा रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गया है. 81 सीटों में से 43 में बीजेपी नीत एनडीए आगे चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र में भी महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. राज्य की 288 सीटों में से फिलहाल महायुति 150 और महाविकास अघाडी 96 सीटों पर आगे है.

 झारखंड में कौन आगे-कौन पीछे

निर्वाचन आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रुझान जारी किए हैं, जिसके अनुसार सुबह 9.45 बजे तक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 19 सीट पर, राजग 13 सीट पर, एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेकेएलएम आगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम से 2,812 मतों से आगे हैं। सरायकेला में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन झामुमो के गणेश महली से 2,986 मतों से पीछे हैं। बेरमो में कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींद्र पांडे से 3,610 मतों से आगे हैं। सिमडेगा में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा आगे हैं। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।।

 

admin

Related Posts

RG कर केस में हड़कंप, पूर्व कमिश्नर सहित 3 IPS अधिकारियों के निलंबन से मचा बवाल

 कोलकाता पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कई तरह की बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल में कुल मिलाकर अराजकता का माहौल…

बेरोजगारी पर CJI की तीखी टिप्पणी चर्चा में, बयान को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश यानी CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कोर्ट में एक ऐसी बात कही जो चर्चा में आ गई है. एक वकील के मामले की सुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त