‘गरबे में न जाएं मुसलमान…’, शहर काजी ने कहा- विवाद न हो इसलिए की अपील

रतलाम
 मध्य प्रदेश में गरबा महोत्सव को लेकर माहौल गरमाया हुआ है. इंदौर, भोपाल और खंडवा के बाद अब रतलाम से बड़ी खबर है. रतलाम के शहर काजी का एक लेटर अचानक सुर्खियों में आ गया है. इस लेटर में शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने मुस्लिम नौजवान और मां-बहनों से अपील की है कि वे गरबा देखने और नवरात्रि मेलों में न जाएं. उनकी दलील है कि माहौल बहुत गर्म चल रहा है. उन्होंने लोगों के अपील की है कि वे घरों में ही रहें. इस तरह के उत्सव उनके धर्म में जायज नहीं माने जाते. उनका कहना है कि उनकी अपील का समाज स्वागत कर रहा है. इससे पहले रतलाम में दुकान के बाहर दुकानदार का नाम लिखने के मामले ने तूल पकड़ लिया था.

रतलाम के शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने पत्र में लिखा, ‘तमाम रतलाम की मुस्लिम अवाम से पुरखुलूस गुजारिश है कि मुस्लिम नौजवान, मुस्लिम मां और उम्मत की बाहया बेटियां नवरात्रि पर्व पर न ही मेले में जाएं और न ही गरबे देखने जाएं. वक्त और हालात को मद्देनजर रखते हुए अपने घरों में रहें. बाजार, मेलों में घूमना दीन-ए-इस्लाम में जायज नहीं है. लिहाजा, ऐसे गैर दीनी मामलात से सख्ती से बचा जाए.’

शहर काजी ने कही ये बात
शहर काजी मौलवी सय्यद अहमद अली ने कहा कि नवरात्रि और गरबे को लेकर जो बाहर से बयान आ रहे हैं, वे ठीक नहीं हैं. इसलिए ये बेहतर है कि महिलाएं-बहनें-युवा घर पर ही रहें. वे घरों में ही इबादत करें और रोजे रखें. कई लोगों ने इस तरह के फरमान भी जारी किए हैं कि विशेष समुदाए का कोई आएगा तो उसे उत्सव में घुसने नहीं देंगे. इस तरह के विवादों में पड़ने से अच्छा है कि हम सभी घरों में रहें. हमने अपने धर्म के मुहर्रम में भी महिलाओं से बाहर न जाने की अपील की थी. कई बार देखने में आ गया है कि बेअदबी हो जाती है, फिर विवाद हो जाता है.

admin

Related Posts

जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नदियां हमारी प्रत्यक्ष शक्तियां हैं : दादा गुरू साधक और शासक समाज के बीच कार्य करते…

किसान कल्याण वर्ष में सरकार का बड़ा फोकस, उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने की योजना

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में कृषि एवं उससे जुड़ी संबद्ध गतिविधियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ