तलाकशुदा बीबी को फिर शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, थाने पहुंची महिला ने दर्ज करवाया मामला

भोपाल
 शहर में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके एक्स पति ने दोबारा शादी का झांसा देकर उसका तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। मामला ऐशबाग इलाके का है।

35 वर्षीय पीड़िता का पांच साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। उसके बाद उसने काजीकैंप में रहने वाले दूसरे युवक से शादी कर ली। पर इस दौरान भी उसका पूर्व पति से मिलना-जुलना जारी रहा।
ख्याल रखने का झांसा देकर बिछाया जाल

पूर्व पति बच्चों से मिलने के बहाने अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता रहता था। इस दौरान उसने पीड़िता को दोबारा शादी का झांसा दिया और कहा कि वह उसे और बच्चों को अपने साथ रखेगा। पीड़िता पूर्व पति की बातों में आ गई और उसने अपने दूसरे पति को तलाक दे दिया।
तीन साल तक किया शारीरिक शोषण

इसके बाद वह वापस ऐशबाग में अपने पूर्व पति और बच्चों के साथ रहने लगी। पूर्व पति ने उससे वादा किया था कि वह जल्द ही उससे रीति-रिवाज से शादी कर लेगा। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी उसने शादी नहीं की। इस दौरान वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।
हर बार आरोपी टाल देता शादी की बात

हर बार जब भी पीड़िता शादी की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने भी पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

एनआईएस पटियाला में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिली बड़ी उपलब्धि

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग एकेडमी की प्रतिभाशाली बॉक्सर माही लामा ने एनआईएस पटियाला में आयोजित असेसमेंट रैंकिंग ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप के लिए भारतीय टीम में…

उच्च न्यायालय का बड़ा फैसला: वन्यजीव मांस तस्कर की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका रद्द

भोपाल  मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंड पीठ में गठित युगल पीठ ने स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश द्वारा मध्यप्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्रों में काला हिरण, चिंकारा, सांभर, चीतल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ