करोड़ों फैंस की चिंता बढ़ी: विराट–रोहित के साथ व्यवहार और टेस्ट हार पर BCCI ने गंभीर–अगरकर से की कड़ी पूछताछ

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर समेत टीम मैनेजमेंट की एक अहम बैठक बुलाई है। ये बैठक बुधवार को रायपुर में होगी। उसी दिन रायपुर में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे है। मीटिंग मैच से पहले होगी। स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग में बोर्ड गंभीर और अगरकर से टेस्ट क्रिकेट की रणनीति, टीम चयन और मैनेजमेंट के सीनियर खिलाड़ियों संग रिश्तों को लेकर स्पष्टीकरण मांगेगा। बैठक में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजमेंट के सलूक और संवाद पर भी सफाई मांगी जाएगी।
 
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल होंगे। अभी यह साफ नहीं है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास बैठक में शामिल होंगे या नहीं। चूंकि बैठक मैच वाले दिन ही है, ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों के इसमें शामिल होने की संभावना बहुत कम है। बीसीसीआई के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक बैठक का उद्देश्य चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के बीच सामंजस्य सुनिश्चित करना, चयन में निरंतरता और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। अधिकारी ने स्वीकार किया कि टेस्ट फॉर्मेट में हाल में हुईं चीजों से बोर्ड चिंतित है। उन्होंने कहा, 'होम टेस्ट सीजन के दौरान मैदान और मैदान से बाहर की रणनीतियों पर कन्फ्यूजन के उदाहरण दिखे। हम स्पष्टता और फॉरवर्ड प्लानिंग चाहते हैं, खासकर तब जब अगल टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है।'

बैठक में चर्चा सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से जुड़े मसलों पर नहीं होगी। अधिकार ने माना कि मौजूदा टीम मैनेजमेंट जिस तरह से सीमित ओवरों के सीनियर खिलाड़ियों के साथ पेश आ रही है, उससे बेचैनी बढ़ी है। अधिकारी ने कहा, 'इंडिया अगले साल टी20 वर्ल्ड कप को डिफेंड करने के लिए फेवरिट है और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार है। ऐसे में हम इन मुद्दों को जल्द से जल्द हल करना चाहते हैं।'

रिपोर्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन हालात इस तरह इशारा करते हैं कि मौजूदा मैनेटमेंट के विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ संवाद, गफलत को लेकर बोर्ड में भी असहजता है। दोनों दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों के साथ नए मैनेजमेंट के वाजिब संवाद में कमी को लेकर अक्सर चर्चाएं छिड़ती रहती हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सीनियर खिलाड़ी कहीं अलग-थलग न महसूस करें, इसलिए बीसीसीआई का दखल देना महत्वपूर्ण है। रायपुर मीटिंग में चीजों को ठीक करने पर जोर दिखेगा।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 0 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी