‘बड़ी बात’ कह गए कोहली—BCCI और गौतम गंभीर पर इशारों-इशारों में कसा तंज

नई दिल्ली 
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में हुए पहले वनडे में खूब धमाल मचाया। उन्होंने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक था, वह एक फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। विराट कोहली ने इस मैच में पहले अपने बल्ले से तो बाद में मैच जीतने के बाद प्रजेंटेशन में अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान विराट ने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर भी तंज कसा।

दरअसल, टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने का दबाव बनाया जा रहा है। इस चक्कर में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी खोना पड़ा था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने से पहले रणजी मैच खेला था, वहीं रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए यह टूर्नामेंट खेलते नजर आए थे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 25 अक्टूबर को आखिरी वनडे खेलने के बाद सीधा 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला। कोहली की फॉर्म में किसी तरह की कोई कमी नजर नहीं आई। जब मैच के बाद उनकी तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर पर तंज कसते हुए कहा कि वह कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करते।

प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने पहुंचे विराट कोहली ने कहा, “अगर आपको समझ में आए, तो मैं कभी भी बहुत ज्यादा तैयारी में यकीन नहीं करता। मेरा सारा क्रिकेट मेंटल रहा है। जब तक मैं मेंटली अच्छा महसूस करता हूं, मैं गेम खेल सकता हूं।” तो अब सवाल यह है कि विराट कोहली आगमी विजय हजारे टूर्नामेंट जो वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है, उसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं?

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी