श्रीलंकाई खिलाड़ी पर ICC ने लगाया एक साल का बैन

 नईदिल्ली

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के चलते एक साल का बैन लगाया है। इस दौरान वह 6 महीने के लिए सस्पेंड रहेंगे। जयविक्रमा पर यह प्रतिबंध आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के बाद लगाया गया है। जयविक्रमा ने संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है।

क्या है अनुच्छेद 2.4.7?

ACU द्वारा की जा रही किसी भी जांच में बाधा डालना या देरी करना, जिसमें किसी भी दस्तावेज या अन्य जानकारी को छिपाना, छेड़छाड़ करना या नष्ट करना शामिल है, जो उस जांच के लिए प्रासंगिक हो सकता है और/या जो सबूत हो सकता है या भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत भ्रष्ट आचरण के सबूत की खोज का कारण बन सकता है।

जयविक्रमा ने आखिरी बार 2022 में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पांच टेस्ट, पांच वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन 15 मैचों में उन्होंने कुल 32 विकेट चयकाए हैं।

बता दें, जयविक्रमा पर लगे आरोप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और लंका प्रीमियर लीग से संबंधित हैं। ICC ने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के साथ समझौते में भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 1.7.4.1 और 1.8.1 के अनुसार काम किया।

प्रवीण जयविक्रमा ने श्रीलंका के लिए डेब्यू 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में किया था। जयविक्रमा ने 2021 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 11 विकेट लेकर क्रिकेटर जगत को चौंका दिया Le। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े बनाए, लेकिन अपना फॉर्म बरकरार नहीं रख पाए और सिर्फ पांच टेस्ट मैचों में ही खेल पाए।

प्रवीण ने 2021 और 2022 में जाफना किंग्स के लिए लंका प्रीमियर लीग में और हाल ही में 2023 में दांबुला सिक्सर्स के लिए भी हिस्सा लिया।

admin

Related Posts

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

मुंबई  आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson) ने अपने एक बड़े फैसले से क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. 36 साल के डॉसन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर