भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का इंग्लैंड का आखिरी दौरा होगा: पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड

नई दिल्ली
इंग्लैंड की टीम के पूर्व महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक बड़ी भविष्यवाणी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर की है। ब्रॉड का मानना है कि 2025 में इंडिया का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली का आखिरी इंग्लैंड दौरा होगा। अगले वर्ष 20 जून से 31 जुलाई के बीच जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, तब कोहली 36 वर्ष के हो जाएंगे। विराट कोहली 2014, 2018, 2021-22 में तीन बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल चुके हैं और 2025 की टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड की सरजमीं पर हो सकती है।

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट के आंकड़े दमदार हैं, लेकिन इंग्लैंड में वे उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनका औसत इंग्लैंड में 33.21 का है। इसी ब्लॉकबस्टर सीरीज को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, "यह विराट का इंग्लैंड का आखिरी दौरा हो सकता है। उनके पास बहुत प्रतिभा और बहुत अनुभव है और इंग्लैंड की टीम थोड़ी अधिक युवा और कम अनुभवी है, लेकिन उनके पास बहुत अधिक प्रतिभा है और वे फ्रंट-फुट शैली की क्रिकेट खेलते हैं।" विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायरमेंट ले चुके हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने पिछली सीरीज को लेकर कहा, "जब भारत ने लॉर्ड्स (2021 में) में जीत हासिल की और सीरीज ड्रॉ कराई तो इंग्लैंड को कितना दुख हुआ, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। यह एक आक्रामक टेस्ट मैच था, मोहम्मद सिराज ने अंतिम दिन शानदार गेंदबाजी की, पिच सूखी थी और बस थोड़ी बहुत मूवमेंट मिल रही थी। यह देखने के लिए एक अद्भुत, भावनात्मक टेस्ट मैच था और मुझे पता है कि इससे इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम को कितना दुख हुआ। साथ ही, भारत के लिए भी यहां आना बहुत खुशी की बात थी। हमने कोहली के चेहरे पर खुशी देखी और यह उनके लिए कितना मायने रखता है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है।"

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी