गंगा नदी में भीषण नाव दुर्घटना, 35 किसानों को मनिहारी ले जा रही नाव गंगा नदी में पलटी

अमदाबाद(कटिहार)
अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत सोमवार को गंगा नदी में भीषण नाव दुर्घटना स्थानीय मछुआरों की तत्परता से टल गई, नहीं तो 19 जनवरी को हुए नाव दुर्घटना की फिर से पुनरावृत्ति हो सकती थी। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे के करीब गदाई दियारा से लगभग 35 किसानों को लेकर मनिहारी जा रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई। हालांकि, घटनास्थल के कुछ दूर ही नदी में मछली मार रहे चार युवक सहित कुछ अन्य नाविकों ने देवदूत बनकर लोगों को बचा लिया। घटना के संबंध में नाव पर सवार राजेश सिंह, चंदन सिंह, रजनीश कुमार, हरि बोल सिंह, बिहारी सिंह, वकील सिंह, सुधीर सिंह, बलिराज इत्यादि लोगों ने बताया कि करीब 35 किसान एक नाव पर सवार होकर अपने खेत का परवल मनिहारी के बाजार में बेचने जा रहे थे।

30 क्विंटल परवल नाव पर था लोड
वहीं, करीब 30 क्विंटल परवल नाव पर लोड था। मनिहारी जाने के क्रम में सुबह करीब दस बजे गंगा नदी में तेज हवा के कारण नाव पलट गई। नाव सवार सभी लोग गंगा नदी में बहने लगे। हालांकि, परवल से लदे टोकरी को पकड़कर लोग बचने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, घटनास्थल से कुछ दूर मछली पकड़ने में लगे गोलाघाट के मछुआरा युवकों एवं कुछ अन्य नाविकों ने तत्काल घटना स्थल पर नाव लेकर पहुंच गए और लोगों को नदी से निकाला।

मछुआरों ने बचाई जान
लोगों को बचाने में शामिल गोलाघाट के मछुआरे कुंदन कुमार, लालू कुमार, दशरथ कुमार, गोविंद कुमार ने बताया कि वे लोग गदाई दियारा के सामने गंगा नदी में नाव पर से मछली पकड़ने हेतु जाल डाल रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर देखा कि लोगों से भरी एक नाव पलट गई है। उन्होंने अपना जाल छोड़कर तेजी से नाव लेकर घटना स्थल पर पहुंच डूबते हुए करीब पंद्रह लोगों को अपने नाव पर चढ़ा लिया, तब तक कुछ और नाविक भी नाव लेकर पहुंच गए एवं शेष लोगों को भी बचा लिया गया।

19 जनवरी को हुई थी नाव दुर्घटना
बताते चलें कि इससे पूर्व भी 19 जनवरी को अमदाबाद के मेघु टोला गंगा नदी में सकरी जाने के क्रम में भीषण नाव दुर्घटना हो गई थी। जिसमें एक ही नाव पर 18 लोग सवार थे। जिसमें से आठ लोग किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिए गए था, जबकि नौ लोगों की डूब कर मौत हो गई थी। वहीं, 11 वर्षीय स्वीटी कुमारी का कोई पता नहीं चल सका था। यदि आज भी समय से स्थानीय मछुआरे डूब रहे लोगों को बचाने नहीं पहुंचते तो 19 जनवरी की तरह ही इस बार भी बड़ी नौका दुर्घटना घटित हो जाती।

क्या कहती हैं सीओ
अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि नाव परिचालन के समय लाइव जैकेट सहित अन्य मानको को पूरा करने के लिये जागरूक किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार का कोई दुर्घटना होने कि स्थिति में अधिक क्षति न हाे। उन्होंने कहा कि जल्द ही ओवरलोडिंग सहित अन्य मामलों कि खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा