मनहेरू एवं भिवानी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते, कई ट्रेनें रहेंगी रद और कुछ के बदले रूट

रेवाड़ी
बीकानेर मंडल पर रेवाडी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लाक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित अनेक रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान कुछ रेलगाड़ियां रद तो कइयों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54787, भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक रद रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54788, रेवाड़ी- भिवानी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14715 हिसार जयपुमर रेलसेवा, 22 अप्रैल से सात मई तक रद रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 59632, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 21 अप्रैल से 10 मई तक, गाड़ी संख्या 59631, रेवाडी- हिसार रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक, गाड़ी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा 28 अप्रैल से आठ मई तक, गाड़ी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी रेलसेवा 28 अप्रैल से आठ मई तक, गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज -भिवानी रेलसेवा एक से सात मई तक, गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा 30 अप्रैल से छह मई तक रद रहेगी।

इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित किए
गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक जयपुर से रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य रद रहेगी। गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक भिवानी के स्थान पर रेवाडी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद रहेगी। गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाडी रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक फाजिल्का से चलकर भिवानी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-रेवाडी स्टेशनों के मध्य रद रहेगी। गाड़ी संख्या 54782, रेवाडी-बठिंडा रेलसेवा 22 अप्रैल से 11 मई तक रेवाडी के स्थान पर भिवानी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-भिवानी स्टेशनों के मध्य रद रहेगी। गाड़ी संख्या 14734, जयपुर-बठिंडा रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक जयपुर के स्थान पर हिसार से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद रहेगी।

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक श्रीगंगानगर से चलकर परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी, रोहतक व झज्जर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा 22 अप्रैल से सात मई तक मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
 
वहीं, गाड़ी संख्या 19415, अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 27 अप्रैल व चार मई को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर, रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12983, अजमेर – चंडीगढ़ रेलसेवा दो, चार, छह मई को अजमेर से प्रस्थान कर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-झज्जर-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़-अजमेर रेलसेवा तीन, पांच व सात मई को चंडीगढ़ से प्रस्थान चलकर परिवर्तित मार्ग रोहतक- झज्जर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झज्जर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

  • admin

    Related Posts

    पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

    कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

    कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा