भारत-अमेरिका के बीच हाई-लेवल कॉल: पाकिस्तान मुद्दे पर PM मोदी ने ट्रंप से की लंबी बातचीत

नई दिल्ली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बात हुई है। यह बातचीत करीब 40 मिनट तक हुई है। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद इस बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। इस साल तीसरी बार पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर बात की है। वहीं, पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से दूसरी बार दोनों के बीच बात हुई है।

पीएम मोदी ने क्या हुआ
अमेरिकी राजदूत ने कहाकि ट्रंप ने पश्चिम एशिया की स्थिति, जिसमें ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी भी शामिल है, पर प्रधानमंत्री को जानकारी दी। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच कुछ बड़े सौदे अपेक्षित हैं, जिनमें ऊर्जा क्षेत्र भी शामिल है। सर्जियो गोर के मुताबिक इस दौरान पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा, ‘मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि आप जान लीजिए कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं।’ अमेरिकी राजदूत ने कहाकि राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी को लगातार अपडेट करते रहते हैं।

अब तक तीन बार बातचीत
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल पहली बार दो फरवरी को बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 24 मार्च को दोनों ने पश्चिम एशिया के हालात को लेकर चर्चा की थी। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने बाद पहली फोन कॉल में, पीएम मोदी ने जल्द से जल्द पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने का समर्थन किया था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि होर्मुज खुला और सुरक्षित रहेगा। अपनी बातचीत के बारे में पोस्ट करते हुए, पीएम मोदी ने कहा था कि ट्रंप से उनकी बात हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच पश्चिम एशिया के हालात पर उपयोगी बातचीत हुई थी।

विफल हो चुकी है ईरान-अमेरिका वार्ता
गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल संघर्ष विराम है। इस बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दोनों के बीच शांति वार्ता हुई थी। हालांकि करीब 21 घंटे तक चर्चा के बावजूद इसका कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मूड भी उखड़ा हुआ है। वह लगातार ईरान को तबाह करने वाली धमकियां दे रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बहुत जल्द हो सकती है।

admin

Related Posts

हलवद क्षेत्र में मातम, चराडवा गांव के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

 मोरबी मोरबी में हलवद क्षेत्र के चराडवा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.…

1.49 करोड़ खाताधारकों ने क्यों छोड़ी अटल पेंशन योजना, RTI से हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली सरकारी पेंशन स्कीम 'अटल पेंशन योजना' की खूब चर्चा होती है. अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. दरअसल, देश के असंगठित क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्रेंच ओपन 2026: ज्वेरेव बनाम कोबोली होगा फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन 2026: ज्वेरेव बनाम कोबोली होगा फाइनल मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 2 views
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 3 views
ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर