घर पर बनाएं नेचुरल केराटिन क्रीम, बाल बनेंगे सिल्की और स्मूद बिना महंगे ट्रीटमेंट के

 बालों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है और यही वजह है कि हर चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हो. मगर रोजाना धूल मिट्टी, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से बाल गिरने लग जाते हैं और फ्रिजी भी हो जाते हैं. कई बार बाल इस कदर ड्राई हो जाते हैं कि उनको सुलझाने में ही काफी हेयरफॉल हो जाता है. ड्राई बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग पार्लर से महंगा स्पा, केराटिन करवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से धूल-मिट्टी की वजह से फिर से पहले जैसे हो जाते हैं.

अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हैं तो आप घर पर ही आसानी से  केराटिन क्रीम बना सकते हैं, जिसके लिए आपको हजारों रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. केराटिन करवाने के लिए लोग कुछ महीनों में पार्लर के चक्कर काटते हैं, लेकिन इस क्रीम को बनाने के बाद आपका पैसा और समय दोनों ही बच जाएंगे, इसके साथ ही यह नेचुरल चीजों से बनता है तो इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता है.

आइए इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही केराटिन क्रीम बनाने का आसान तरीका बताते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती हैं और न ही कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदना पड़ता है. इसको आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं, जिससे जब आपका मन हो आप खुद ही घर पर केराटिन कर लें.

केराटिन क्रीम बनाने के लिए लीजिए ये चीजें
    15 से 20 सूखे अपराजिता के फूल
    2 चम्मच मेथी दाना
    2 चम्मच चावल
    2 चम्मच अलसी के बीज
    पानी
    1 चम्मच एलोवेरा जेल
    2 विटामिन E की कैप्सूल

इस तरीके से घर पर बनाएं केराटिन क्रीम
15 से 20 सूखे अपराजिता के फूलों को एक कप पानी में उबालकर डार्क ब्लू टी तैयार करें.
ठंडा होने दें
फिर एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और उसमें दो-दो चम्मच अलसी के बीज, मेथी दाना  और चावल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
जब यह सॉफ्ट होकर जेल जैसा ना बन जाए, तब इसमें अप्राजिता के फूलों से तैयार ब्लू टी डालकर एक उबाल लें.
उसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो छलनी ने छानकर स्मूद जेल निकाल लें.
अब इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल और 2 विटामिन ई की कैप्सूल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

जेल का कैसे करें इस्तेमाल?
बालों को धोने के बाद इस जेल को लेंथ पर इसको लगाकर  20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से हेयरवॉश कर लें. इससे आपके बाल बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद होने जाएंगे.

 

admin

Related Posts

ज्वार से बनी कलबुर्गी रोटी: स्वाद और सेहत का अनोखा संगम, महिलाओं को भी मिला रोजगार

 भारत विविधताओं का देश है और इसकी झलक यहां के खान-पान में भी साफ दिखाई देती है. देश के हर क्षेत्र का अपना एक खास स्वाद और पहचान है. जब…

फैटी लिवर से बचने के लिए इन 6 चीजों से तुरंत बनाएं दूरी

 आज के समय में फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गयी है. एक बड़ी आबादी ऐसी है जो एक लंबे समय से इस प्रॉब्लम से जूझ रही है. यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, भारतीय टी20 स्क्वॉड में एंट्री के साथ बना नया रिकॉर्ड

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 0 views
वैभव सूर्यवंशी का धमाका, भारतीय टी20 स्क्वॉड में एंट्री के साथ बना नया रिकॉर्ड

फ्रेंच ओपन 2026: ज्वेरेव बनाम कोबोली होगा फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन 2026: ज्वेरेव बनाम कोबोली होगा फाइनल मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 2 views
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 3 views
ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका