1.49 करोड़ खाताधारकों ने क्यों छोड़ी अटल पेंशन योजना, RTI से हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली
सरकारी पेंशन स्कीम 'अटल पेंशन योजना' की खूब चर्चा होती है. अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. दरअसल, देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा देने के उद्देश्य से इस स्कीम की शुरुआत की गई है. RTI के जरिये APY को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 

 सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में पता चला है कि साल 2015 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 1.49 करोड़ लोग इस स्कीम से बाहर हो चुके हैं. पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) के आंकड़ों के मुताबिक योजना में हर साल रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं. लेकिन साथ ही समय से पहले खाता बंद करने या मृत्यु के कारण स्कीम से बाहर होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 

RTI से मिले आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक अटल पेंशन योजना के तहत कुल रजिस्ट्रेशन 8.96 करोड़ तक पहुंच चुका था. लेकिन इनमें से केवल 7.45 करोड़ सब्सक्राइबर ही फिलहाल एक्टिव हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि एक बहुत बड़ा हिस्सा अब इस योजना का सक्रिय रूप से लाभ नहीं उठा रहा है। 

साल-दर-साल बढ़ता एग्जिट का ग्राफ
योजना के शुरुआती साल 2015-16 के दौरान केवल 2 लोगों ने स्कीम छोड़ी थी. लेकिन हालिया वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह आंकड़ा सालाना 30.24 लाख से अधिक को पार कर गया. एक तरफ जहां एग्जिट करने वालों की संख्या बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ नए रजिस्ट्रेशन के मामले में योजना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अकेले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.35 करोड़ से अधिक नए सब्सक्राइबर्स इस योजना से जुड़े, जो इसके लॉन्च के बाद से किसी भी एक साल में सबसे बड़ी संख्या है। 

जब RTI के जरिए यह पूछा गया कि कितने सब्सक्राइबर्स ने रजिस्ट्रेशन के 1 साल, 3 साल या 5 साल के भीतर योगदान देना बंद कर दिया, तो PFRDA ने साफ कर दिया कि अटल पेंशन योजना के तहत 'डिसकंटिन्यूएशन' जैसी कोई अवधारणा नहीं है. इसलिए अगर किसी कारणवश कोई सब्सक्राइबर योगदान देना बंद कर देता है, तो वह बाद में बकाया ब्याज और देरी से किए गए योगदान का भुगतान करके अपने खाते को फिर से चालू कर सकता है। 

क्या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत साल 2015 में विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों जैसे रेहड़ी-पटरी वाले, मजदूर, कारपेंटर, घरेलू सहायक   के लिए की गई थी. इसके तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक निवेश कर सकते हैं. 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सब्सक्राइबर्स को उनके योगदान के आधार पर 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह तक पेंशन मिलती है। 

admin

Related Posts

राफेल डील पर बढ़ी हलचल: भारत के सामने आया आकर्षक विकल्प, फ्रांस की बढ़ सकती है चिंता

नई दिल्ली भारत फाइटर जेट स्क्वाड्रन की घटती संख्या को मेंटेन करने के लिए फ्रांस के साथ 114 राफेल जेट की डील पर बातचीत कर रहा है. यह करीब 3.25…

PF पर ब्याज का इंतजार बढ़ा, जानिए कब तक खातों में पहुंचेगी EPFO की रकम

 नई दिल्‍ली देश के करोड़ों ईपीएफ सदस्‍य इन दिनों अपने अकाउंट में ब्‍याज आने का इंतजार कर रहे हैं. कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने मार्च 2026 में फाइनेंशियल ईयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 0 views
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट मुकाबला 2026 में, युवा खिलाड़ियों पर नजर

क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 2 views
क्रिकेट जगत की नजरें वैभव पर: डेब्यू मिला तो बन सकते हैं भारत के सबसे युवा खिलाड़ी

ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

  • By admin
  • June 6, 2026
  • 3 views
ऋषभ पंत रचने वाले हैं नया कीर्तिमान, 100 छक्कों के मुकाम पर नजर; कई दिग्गज पीछे छूटेंगे

टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया में बदलाव के संकेत: सुदर्शन IN, नए खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 2 views
हॉकी एशिया कप में भारत का जलवा: पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में एंट्री, अब जापान से होगी टक्कर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज

  • By admin
  • June 5, 2026
  • 1 views
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा वैभव का जलवा? टी20 टीम में चयन की चर्चा तेज