गूगल का धमाका अगस्त में: Pixel 10 Series के साथ Watch और Buds भी होंगे लॉन्च

नई दिल्ली

Google Pixel 10 Series की लॉन्चिंग का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी ने अपने साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक Made by Google 2025 की घोषणा कर दी है। गूगल ने मीडिया इंनवाइट के जरिए अपने अपकमिंग इवेंट की जानकारी दी है। अगले महीने यानी अगस्त में गूगल इस इवेंट का आयोजन करेगी। इवेंट में पिक्सल सीरीज के नए स्मार्टफोन्स पेश किए जाएंगे। स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी इस इवेंट में स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी पेश करेगी। इवेंट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सोशल मीडियो चैनल पर देखा जा सकेगा। गूगल के नए प्रोडक्ट्स को कई अपग्रेड के साथ लाया जाएगा। इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

Made by Google Event का कब होगा आयोजन?
Made by Google इवेंट 2025 का आयोजन 20 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। भारतीय समय अनुसार इवेंट रात को 10:30 बजे शुरू होगा। इवेंट का आयोजन न्यूयोर्क में होगा। हालांकि, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग गूगल के यूट्यूब चैनल और कंपनी के सोशल मीडिया पर की जाएगी।

इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च
इवेंट में कंपनी अपने कई प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाएगी। इस इवेंट में Google Pixel 10 Series के तहत कई स्मार्टफोन लाए जाएंगे। इसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे। इन स्मार्टफोन्स को कंपनी के नए चिपसेट Tensor G5 के साथ पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन्स Android 16 पर रन करेंगे। स्मार्टफोन्स में कई एआई फीचर्स भी मिलेंगे। उम्मीद है कि कंपनी जल्द फोन्स के खास फीचर्स को टीज करना शुरू कर देगी। लीक रिपोर्ट्स में स्मार्टफोन्स की कई डिटेल्स का खुलासा हो गया है।

स्मार्टफोन के साथ-साथ Pixel Watch 4 भी मार्केट में एंट्री लेगी। कंपनी पहली बार स्मार्टवॉच को दो अलग-अलग साइज में पेश कर सकती है। नए मॉडल बेहतर बैटरी बैकअप के साथ आएंगे। इसमें कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए जाएंगे। इवेंट में कंपनी Pixel Buds 2a भी लेकर आ सकती है। आगे आने वाले समय में इस प्रोडक्ट के बारे में अन्य डिटेल भी सामने आ जाएगी। बता दें कि हाल ही में सैमसंग ने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इसके बाद गूगल का नया फोल्डेबल फोन सैमसंग को कड़ी टक्कर दे सकता है।

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई