शिव के आशीर्वाद के 5 गुप्त संकेत, जो बदल सकते हैं आपका भविष्य

सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस महीने में जैसे सारा माहौल भगवान शिव में डूबा हुआ नजर आता है। सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़, मंदिरों के बाहर शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतारें, भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए लोग; ऐसा अहसास कराते हैं कि भगवान शिव हमारे आसपास ही मौजूद हैं। कण-कण में बसने वाले भोलेनाथ की जब अपने भक्तों पर असीम कृपा होती है, तो वो पल-पल उन्हें ये संकेत देते रहते हैं कि वो उनके साथ ही हैं। जरूरत है तो सिर्फ उन संकेतों को पहचानने की। जीवन में हताश हैं या फिर समझ ही नहीं आ रहा कि लाइफ किस मोड़ पर ले जा रही है, तो थोड़ा ठहरें और देखें कि क्या आप कुछ अलग महसूस कर रहे हैं। अगर ये संकेत आपको अपने जीवन में दिखाई पड़ें तो समझ जाएं कि भगवान शिव आपके साथ हैं और जल्द ही आपका जीवन बदलने वाला है।

आसपास दिखने लगें शिव से जुड़े संकेत
यदि आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा है, तो आप नोटिस करेंगे कि आपको हमेशा ही उनसे जुड़ी कुछ चीजें नजर आती रहती हैं। कभी अचानक से डमरू की आवाज या कहीं त्रिशूल का दिख जाना। बार-बार भगवान शिव का कोई भजन या ॐ नमः शिवाय का जाप सुनाई देना। आप किसी ना किसी तरह भगवान शिव से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। कभी आपको उनसे जुड़े सपने आएंगे तो कभी आप अचानक उनका नाम लेता हुआ पाएंगे। ये सभी बातें बताती हैं कि आप कहीं ना कहीं भगवान शिव के बहुत करीब हैं और उनसे जुड़े हुए हैं।

जब अकेलापन आपको पसंद आने लगे
व्यक्ति जब अंदर से आध्यात्मिक होने लगता है, तो सबसे पहले उसका जुड़ाव बाहरी दुनिया से कम और भीतरी दुनिया से ज्यादा होने लगता है। अगर आप खुद के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं, बाहरी दुनिया के दिखावे अब आपको अपनी तरफ आकर्षित नहीं करते, तो यह सबसे बड़ा संकेत है कि आप शिव की ओर बढ़ रहे हैं। जब व्यक्ति खुद के साथ जुड़ने लगता है वो भी गहरे स्तर पर, तो ये शिव की ऊर्जा का ही संकेत होता है।

जब आप भीतर से शांत रहने लगें
दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती ही खुद को शांत रखना है, बाहर से भी और भीतर से भी। कभी गुस्से के क्षणों में तो कभी तनाव और उलझन के समय में भी। लेकिन जब आप शिव की ओर बढ़ते हैं, तो मन अपने आप शांत होने लगता हैं। आप पाते हैं कि जो चीजें पहले आपको गुस्सा या तनाव देती थीं, आप उनका आप पर ज्यादा खास असर पड़ता ही नहीं है। आप में एक ठहराव और शांति सी आ गई है, तो शिव तत्व का संकेत है।

भौतिक चीजें का आकर्षण कम होने लगे
बचपन से बुढ़ापे तक अक्सर हम भौतिक चीजों के पीछे ही भागते रहते हैं। महंगी गाड़ी, कपड़े, शॉपिंग, दिखावा और कॉम्पिटिशन; यही सब चलता रहता है। लेकिन जो व्यक्ति शिव तत्व की ओर बढ़ने लगता है, उसमें इन चीजों के प्रति आकर्षण कम होने लगता है। ऐसे व्यक्ति अक्सर संतुष्ट पाए जाते हैं, किसी और को देखकर उनके मन में किसी तरह का लालच या ईर्ष्या का भाव पैदा नहीं होता। बल्कि उन्हें तो ये दौड़ भाग व्यर्थ की लगती है। अगर आप इस लेवल पर पहुंच जाएं, तो समझ लीजिएगा कि आप शिव की ओर बहुत हद तक बढ़ चुके हैं।

हर स्थिति में आपको सुरक्षित महसूस हो
अगर आपको बुरी से बुरी स्थिति में भी सुरक्षा का भाव महसूस होता है, तो समझ लें भगवान शिव आपके साथ ही हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर आप किसी बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन आपके अंदर से जैसे आवाज आ रही है कि कुछ गलत नहीं होगा। आप में एक अजीब आ आत्मविश्वास है, जिसकी कोई ठोस वजह भी नहीं है लेकिन फिर भी आपको लग रहा है कि कुछ तो है, जो हर चीज को ठीक कर देगा। ये कुछ और नहीं बल्कि भगवान शिव की मौजूदगी का अहसास होता है, जो सिर्फ कुछ खास लोगों के साथ ही होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    ₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री…

    चींटियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका! डिटॉल और हींग वाला स्प्रे करेगा काम

    किचन घर का एक ऐसा कोना है जहां साफ-सफाई सबसे जरूरी हो जाती है क्योंकि यहां आपका खाना-पीना बनता है जो सीधे आपकी सेहत पर असर करता है. लेकिन खाने-पीने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई