ईपीएफओ ने सभी एडवांस क्लेम के लिए ऑटो क्लेम सैटलमेंट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी

नई दिल्ली 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने भविष्य निधि (पीएफ) की ऑटो क्लेम सैटलमेंट लिमिट में बड़ा इजाफा किया है। पहले यह लिमिट एक लाख रुपये की थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईपीएफओ ने सभी एडवांस क्लेम के लिए ऑटो क्लेम सैटलमेंट की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। बता दें कि मार्च 2025 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की कार्यकारी समिति ने लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

कैसे मिलेगा लोगों को फायदा
ऑटो-सैटलमेंट लिमिट में वृद्धि के साथ अब ईपीएफओ के सब्सक्राइबर ऑटोमैटिक 5 लाख रुपये तक की राशि तुरंत निकाल सकते हैं। अब तक, सब्सक्राइबर्स को 1 लाख रुपये से अधिक की एडवांस राशि की निकासी के लिए मैन्युअल सत्यापन का इंतजार करना पड़ता था। नॉ-ऑटो सैटलमेंट के लिए ईपीएफओ ग्राहकों को ईपीएफओ कार्यालयों में जाना पड़ता है और मैन्युअल मंजूरी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे पूरी प्रक्रिया में समय लग जाता है।

कोविड के दौरान एडवांस क्लेम पर फैसला
ईपीएफओ ने साल 2020 में कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान एडवांस क्लेम के ऑटो-सैटलमेंट की शुरुआत की थी। इसका मकसद था कि लोगों को कोविड की विषम परिस्थिति में फंड मिल जाए। कोविड के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस ढील का फायदा उठाया।

ईपीएफओ का अलर्ट
हाल ही में ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को थर्ड पार्टी के एजेंट की मदद लेने के प्रति आगाह किया और सलाह दी कि वे अपने भविष्य निधि खातों से संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करें, ताकि महत्वपूर्ण विवरणों के सार्वजिनक होने के जोखिम से बचा जा सके। बता दें कि ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक सदस्य हैं जो विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी हैं।

 

admin

Related Posts

चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

मुंबई   मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई