शराब की सबसे कम खपत इस्लामी देशों में , कुवैत में तो शराब की खपत जीरो

नई दिल्ली
 दुनिया में शराब की खपत के मामले में यूरोपीय देश काफी आगे हैं। टॉप 10 देशों में आठ देश यूरोप के हैं। वहीं शराब की सबसे कम खपत इस्लामी देशों में है। खाड़ी देश कुवैत में तो शराब की खपत जीरो है। यानी वहां को शराब नहीं पीता है। भारत में प्रति व्यक्ति शराब की सालाना खपत 5.7 लीटर है जबकि पाकिस्तान में यह महज 0.3 लीटर है। क्या आप जानते हैं कि शराब की खपत के मामले में कौन देश है सबसे आगे?

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक यूरोपीय देश मोल्दोवा में शराब की प्रति व्यक्ति सालाना खपत 15.2 लीटर है। इसमें 15 साल से ऊपर के लोगों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में लिथुआनिया दूसरे नंबर पर है। इस देश में हर व्यक्ति सालाना 15 लीटर शराब पी जाता है। इसके बाद चेक गणराज्य (14.4 लीटर), अफ्रीकी देश सेशेल्स (13.8 लीटर), जर्मनी (13.4 लीटर), नाइजीरिया (13.4 लीटर), आयरलैंड (13 लीटर), लात्विया (12.9 लीटर), बुल्गारिया (12.7 लीटर) और फ्रांस (12.6 लीटर) का नंबर है।

भारत से पीछे

रूस में प्रति व्यक्ति सालाना 11.7 लीटर शराब का यूज करता है जबकि ब्रिटेन में प्रति व्यक्ति खपत 11.4 लीटर, ऑस्ट्रेलिया में 10.6 लीटर और साउथ कोरिया में 10.2 लीटर है। स्पेन (10 लीटर), अमेरिका (9.8 लीटर), कनाडा (8.9 लीटर), जापान (8 लीटर) और चीन (7.2 लीटर) भी भारत से आगे हैं। वेनेजुएला (5.6 लीटर), उत्तर कोरिया (3.9 लीटर), इजरायल (3.8 लीटर), सिंगापुर (2.5 लीटर), तुर्की (2 लीटर), ईरान (1 लीटर) और इंडोनेशिया (0.8 लीटर) इस मामले में भारत से पीछे हैं।

admin

Related Posts

UPI पेमेंट के लिए पिन की जरूरत नहीं, जानिए नई प्रक्रिया और पूरी डिटेल

  नई दिल्‍ली  भारत के यूपीआई इकोसिस्‍टम में आए दिन बदलाव होता रहा है, जिस कारण यूपीआई का दायरा बढ़ता जा रहा है. अब एक और बड़ा बदलाव देखने को…

Stock Market Crash: ₹7.50 लाख करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों की बढ़ी चिंता

मुंबई  शेयर बाजार में कोहराम (Stock Market Crash) मचा हुआ है. सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश नजर आ रहे हैं. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी हो या मिडकैप हर ओर लाल-लाल रंग पसरा है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Clash: धोनी की चोट ने बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ रेस में दोनों टीमों के लिए बड़ी जंग

CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
CSK vs MI Head-to-Head: 5-5 बार की चैंपियन टीमों की आज होगी जबरदस्त टक्कर

IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
IPL में DC का धमाकेदार रन चेज़, राजस्थान को घर पर मिली हार