इंग्लैंड की T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, 3 नए चेहरों को मिला मौका, कप्तान जोस बटलर की वापसी

नई दिल्ली
इंग्लैंड की टीम अक्टूबर के आखिर में वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। इस टूर पर इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलेगी, जिसमें पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। इसी लंबी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान जोस बटलर की वापसी हो गई है, लेकिन तीन नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है। चोट के कारण जोस बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे, लेकिन वे अब अगली सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोस बटलर की अनुपस्थिति में टी20 सीरीज में फिल साल्ट ने कप्तानी की थी, जबकि वनडे सीरीज में हैरी ब्रूक कप्तान थे। टी20 सीरीज बराबर रही थी, जबकि वनडे सीरीज 3-2 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। वहीं, अगर इंग्लैंड की इस नई टीम की बात करें तो अनकैप्ड लेग स्पिनर जाफर चौहान को मौका मिला है, जो 23 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन लिस्ट ए डेब्यू अभी नहीं किया है। जॉन टर्नर और डैन मूसली भी इंग्लैंड की टीम में फिर से चुने गए हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर पाए हैं।

इंग्लैंड ने 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है, जिसमें पाकिस्तान में आयोजित होने वाली टेस्ट टीम के भी दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कैरेबियाई दौरे पर व्हाइट-बॉल टीम के लिए इन दो खिलाड़ियों का चयन रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के बाद तय किया जाएगा, जो गुरुवार 24 अक्टूबर से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए हाल ही में टीम में शामिल किए गए अधिकांश खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जैकब बेथेल, विल जैक्स और सैम करन सहित अन्य खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे पर जाएंगे, जबकि ब्रूक और बेन डकेट अन्य दो स्थानों को हासिल करने की दौड़ में हो सकते हैं।
 
वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जाफर चौहान, सैम करन, विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, डैन मूसली, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉप्ली और जॉन टर्नर।

admin

Related Posts

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

 नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंड‍िया ए (India A) टीम की घोषणा कर दी…

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

चंडीगढ़  लंबी हलके के गांव लुहारा के बागवानी व्यवसाय से जुड़े बलजीत सिंह लुहारा की पुत्री गुरनूर कौर ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी