बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ी लगातार तीसरी सेंचुरी, ठोका दावा

नई दिल्ली
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को एक बैकअप ओपनर की तलाश है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मुख्य ओपनर हैं, लेकिन टीम में कोई बैकअप ओपनर इस समय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया का दौरा कठिन है और ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी तो किसी ना किसी को एक या दो मैच में आराम दिया जा सकता है। ऐसे में बैकअप ओपनर की जरूरत होगी। इसके अलावा चोट की स्थिति में भी ओपनर चाहिए। यही कारण है कि अभिमन्यु ईश्वरन इस स्पॉट को फिल कर सकते हैं। वे बैकअप ओपनर के इस समय बड़े दावेदार बन गए हैं, क्योंकि लगातार तीन शतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं।

दलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे और तीसरे मैच में शतक जड़ने वाले अभिमन्यु ईश्वरन ने ईरानी कप 2024 में भी दमदार शतक जड़ा है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 117 गेंदों में शतक पूरा किया है। इस शैली से बल्लेबाजी करना अपने आप में बड़ी बात है। अभिमन्यू ईश्वरन पहले भी कुछ मौकों पर बैकअप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अब लगातार तीन शतक ठोककर और दमदार फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड के साथ वे बैकअप ओपनर की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ भी रेस में चल रहे हैं।

अभिमन्यू ईश्वरन ने ना सिर्फ दलीप ट्रॉफी में दो शतक जड़े, बल्कि इससे पहले फरवरी 2024 में रणजी ट्रॉफी के आखिरी मैच में दोहरा शतक भी जड़ा था। उससे पहले मैच में बंगाल के लिए केरल के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ा था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के उनके आंकड़ों की बात करें तो वे 97 मैचों की 166 पारियों में 7315 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 233 रन है। औसत 48.44 का है। 25 शतक और 29 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। अभिमन्यू ईश्वरन को पिछले कुछ समय में दो बार रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में मौका मिला, लेकिन वे डेब्यू करने से अभी दूर हैं।

admin

Related Posts

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा