कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टी 20 मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान

कोलकाता
भारत के ख‍िलाफ इंग्लैंड की टीम ने पहले टी20 मैच के ल‍िए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. यह मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना है.  इंग्लैंड की ने बुधवार को मैच से एक द‍िन पहले टीम की घोषणा की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टी 20 मैच के लिए लंकाशायर के फिल सॉल्ट विकेटकीपिंग करेंगे. वहीं नॉटिंघमशायर के बेन डकेट के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे. वहीं कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके अलावा प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी जगह मिली है. जोफ्रा आर्चर ने भारत की धरती पर आखिरी बार 20 मार्च 2021 को टी20 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था. ऐसे में वो भारत की धरती पर करीब 4 साल बाद क्रिकेट खेलने उतर रहे हैं. वह अपनी तेज रफ्तार की गेंदों से भारतीय टीम के ल‍िए मुसीबत बन सकते हैं.

भारत के कप्तान सूर्या, उपकप्तान अक्षर  
टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. जबकि अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है.टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है. शमी 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद एक्शन से दूर थे. 34 वर्षीय मोहम्मद शमी लगभग 14 महीने बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. शमी ने 2023 के वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई थी. शमी बाएं घुटने में सूजन के कारण हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाने से चूक गए थे. चयनकर्ताओं ने इस टी20 सीरीज के लिए दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना है. वहीं संजू सैमसन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं.

ध्रुव जुरेल को जितेश शर्मा की जगह शामिल किया गया है, जो साउथ अफ्रीका टूर पर टी20 टीम का हिस्सा थे. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को भी रमनदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया है. नीतीश ऑस्ट्रेलिया दौरे के मद्देनजर साउथ अफ्रीका सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. उधर ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टी20 टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे. रियान पराग चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन पाए.

पहले T20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेट कीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

इंग्लैंड का भारत दौरा
पहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता
दूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई
तीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोट
चौथा टी20- 31 जनवरी- पुणे
पांचवा टी20- 2 फरवरी-  मुंबई
पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर
दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक
तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

admin

Related Posts

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

 बुकारेस्ट  भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शुरुआती दौर में थोड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के विरुद्ध ड्रॉ खेला। यह मुकाबला यहां आयोजित सुपर चेस…

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

बैंकाक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन थाइलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर