Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इस वक्त भारत में हैं। 'शेप ऑफ यू' और 'परफेक्ट' जैसे गानों के लिए फेमस सिंगर के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वो बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर अचानक एक जैमिंग सेशन में शामिल हुए। उन्होंने गान शुरू किया, पर तुरंत ही वहां पुलिस आ गई और माइक बंद कर दिया, प्रोग्राम रोक दिया। ये वीडियो देख सिंगर के फैंस भड़क रहे हैं और पुलिस के इस रवैये को गलत बता रहे हैं।
एड शीरन की बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में लाइव कॉन्सर्ट था। इससे पहले उन्होंने चर्च स्ट्रीट पर आम जनता के सामने परफॉर्म करना शुरू किया। इस तरह के आयोजन के लिए उनके पास अनुमति नहीं थी। इसलिए लोकल पुलिस ने फौरन आकर इसे बंद कर दिया।

फैंस हुए अपसेट
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। कई लोगों ने इस पर निराशा व्यक्त की है। एक ने लिखा, 'इस तरह के उत्साह को कम होते देखना निराशाजनक है।' एक और फैन ने कॉमेंट किया, 'फैंस के लिए एड शीरन संग एक सामने से एक पल था, जिसे छीन लिया गया।'

पुलिस ने कहा- सुरक्षा है जरूरी
बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कलाकारों और उनके योगदान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन, खासकर बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। एक अधिकारी ने कहा, 'हमारी प्राथमिक चिंता कलाकार और जनता दोनों की सुरक्षा है। बिना अनुमति के सभाएं, भीड़ और सुरक्षा में बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।'

15 फरवरी को होगा फाइनल कॉन्सर्ट
एड शीरन अपने ट+-=÷x टूर' (मैथमेटिक्स टूर) के लिए बेंगलुरु में हैं। 8 और 9 फरवरी को NICE ग्राउंड्स में परफॉर्मेंस रही। 15 फरवरी को दिल्ली में उनका भारत में फाइनल परफॉर्मेंस होगा।

  • admin

    Related Posts

    अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

    टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की…

    वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

    वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम