वरुण धवन मंदिर में शॉर्ट्स-बनियान पहनकर पहुंचे, वायरल वीडियो पर फैंस में बहस

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं. वरुण की ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म रिलीज से पहले वरुण ने मंदिर जाकर फिल्म की सक्सेस को लेकर प्रार्थना की. लेकिन वरुण ने इस दौरान एक ऐसी गलती करदी, जिसके बाद से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

वरुण पर क्यों भड़के लोग?
दरअसल, वरुण धवन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. उन्होंने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है. मंदिर से बाहर निकलते हुए उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वरुण ने मंदिर के बाहर मौजूद पैप्स को प्रसाद भी बांटा और फैंस संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

वरुण धवन को भक्ति में डूबा देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद नजर आए. लेकिन शॉर्ट्स और बनियान पहनकर मंदिर जाने पर कुछ लोग एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मंदिर जाने का ये कौन सा तरीका है? दूसरे ने लिखा- मंदिर जाते वक्त तो सही से कपड़े पहनने चाहिए. कुछ ने कहा कि बॉलीवुड स्टार्स भी हॉलीवुड कल्चर अपनाते जा रहे हैं.

रिलीज से पहले फिल्म पर विवाद
वरुण धवन इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं. वो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में दिखाई देंगी.

हालांकि, रिलीज से फिल्म अपनी स्टोरीलाइन और गानों लेकर विवादों में है. दरअसल, वाशु भगनानी ने दावा किया है कि फिल्म का 'चुनरी चुनरी' सॉन्ग उनकी आइकॉनिक हिट फिल्म बीवी नंबर 1 से उनकी बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच रिलीज होने जा रही फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. 

admin

Related Posts

अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की…

बॉबी देओल की ‘बंदर’ रिलीज से पहले चर्चा में, एडवांस बुकिंग पर टिकी नजरें

बॉबी देओल की नई फिल्म बंदर का माहौल ट्रेलर आने के बाद से ही बनने लगा था. अब फिल्म की रिलीज, यानी 5 जून में बहुत दिन नहीं बचे हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 0 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
25 गोल, 10 स्कोरर और ऐतिहासिक जीत: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन

FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
FIFA World Cup में चमकेंगे भारतीय जड़ें रखने वाले सितारे, जानिए किस टीम से खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

  • By admin
  • June 2, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम