मैं कपिल शर्मा जितना मशहूर हो गया तो पागल हो जाऊंगा : राजीव ठाकुर

मुंबई

कपिल शर्मा के  व्यवहार पर अकसर ही सवाल उठते रहे हैं। उन्हें घमंडी और रूड बताया जाता रहा है। खासकर सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े के बाद से तो कपिल पर घमंडी हो जाने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन राजीव ठाकुर ऐसा नहीं मानते। वह हाल ही कपिल के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा काफी दबाव से जूझ रहे हैं।

राजीव ठाकुर, जो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा हैं, उन्होंने राजीव के घमंडी होने के साथ-साथ सुनील ग्रोवर संग उनके झगड़े के बारे में भी बात की। राजीव ने कहा कि अगर वह उनके जितने सफल हो गए तो पागल ही हो जाएंगे। राजीव ठाकुर ने कहा कि शो पिछले 10-12 साल से कपिल की मेहनत की वजह से चल रहा है ना कि उनके घमंड के कारण।

राजीव ठाकुर ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह बहुत दबाव में है और लोग इसे नहीं समझते हैं। दो से ढाई घंटे लंबी स्क्रिप्ट कौन याद कर सकता है? वह कभी भी लड़खड़ाए नहीं। कभी फंबल नहीं किया, एक बार भी नहीं। वह अपनी हर एंट्री में पंच जोड़ते हैं।'

राजीव ठाकुर ने आगे कहा, 'परफॉर्म करने के अलावा उन्हें (कपिल शर्मा) को मेहमानों का स्वागत करना होता है, उन्हें कंफर्टेबल महसूस करवाना होता है। यही नहीं, शो पर काम करने के लिए चैनल की क्रिएटिव टीम के साथ बैठना होता है। अगर यह शो 10-12 साल से सफलतापूर्वक चल रहा है तो यह उनकी कोशिश और कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह अहंकार की वजह से नहीं चल रहा। अगर मैं उनके जितना प्रसिद्ध हो गया, तो मेरा दिमाग खराब हो जाएगा।'

राजीव ठाकुर ने फिर कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से वह शोहरत को हैंडल करते हैं, वैसे कोई और नहीं कर सकता। राजीव बोले, 'मेरे पास कपिल शर्मा की सक्सेस का 5% भी नहीं है, फिर भी मैं कई बार फैंस से इरिटेट हो जाता हूं। आपको देखना चाहिए कि कपिल शर्मा फैंस से कितनी गर्मजोशी के साथ मिलते हैं।'

  • admin

    Related Posts

    DON 3 Controversy: रणवीर सिंह को राहत, FWICE ने वापस लिया फैसला; अब फरहान अख्तर क्या करेंगे?

    मुंबई  रणवीर सिंह, फिल्म 'डॉन 3' को लेकर विवादों में हैं. फरहान अख्तर की पिक्चर से बाहर होने के बाद से उन्हें एक के बाद एक मुसीबत का सामना करना…

    अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

    टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 0 views
    कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 1 views
    मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 3 views
    क्रिकेट से ब्रांड तक धमाका: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती फेम और करोड़ों की डील्स

    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने

    • By admin
    • June 3, 2026
    • 2 views
    घरेलू क्रिकेट के स्टार साईराज बहुतुले को मिली नई भूमिका, अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने