Delhi-Leh Indigo Flight आधे रास्ते से लौटा, यात्री परेशान, कारण पर सवालिया निशान

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2006 को तकनीकी कारणों से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतर गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित करीब 180 लोग सवार थे। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सभी को विमान से नीचे उतार लिया गया है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद कई भारतीय एयरलाइन के विमानों को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

16 जून को गोवा से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान भरने के तुरंत बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में सवार यात्रियों ने इस अनुभव को भयावह बताया। अशांति के कारण केबिन के अंदर दहशत फैल गई। हालांकि. चालक दल ने शांति बहाल करने और विमान को सुरक्षित रूप से उतारने में कामयाबी हासिल की।

इसके अगले दिन 17 जून को कोच्चि से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया, क्योंकि अधिकारियों को बम की धमकी मिली थी। इसमें विशेष रूप से फ्लाइट नंबर का उल्लेख था। धमकी को विश्वसनीय माना गया, जिसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई गई। तब तक फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी। सुबह 9:20 बजे उड़ान भरने वाला विमान सुरक्षित रूप से नागपुर में उतरा। हालांकि, बाद में जांच के दौरान विमान में कुछ नहीं मिला।

18 जून को भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6101 टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी, जब पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को संदिग्ध तकनीकी गड़बड़ी के बारे में सूचित किया। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए ATC ने विमान को टेक-ऑफ को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग बे में लौटने का निर्देश दिया। विमान को तुरंत रनवे से वापस ले जाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया।

उसी दिन रायपुर एयरपोर्ट पर एक तकनीकी खराबी के कारण तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब दिल्ली-रायपुर इंडिगो की एक उड़ान में यात्री विमान के दरवाजे के जाम होने के कारण उतरने के बाद लगभग आधे घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने दावा किया कि बुधवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे इंडिगो के विमान का दरवाजा नहीं खुलने के कारण यात्री 30 मिनट से अधिक समय तक विमान में बैठे रहे। विमान में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेता भी मौजूद थे।

चौबे ने फोन पर पीटीआई को बताया कि अपराह्न दो बजकर 20 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान संख्या 6E-6312 का दरवाजा 30 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। उन्होंने कहा, "जब हमने गेट खुलने में देरी का कारण पूछा तो चालक दल ने हमें बताया कि कुछ तकनीकी समस्या है।"

admin

Related Posts

दिल्ली में दरिंदगी की हद पार! बस में महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली  दिल्ली में फिर निर्भया जैसी गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना दिल्ली के रानीबाग इलाके की है। रानीबाग इलाके में चलती प्राइवेट बस में महिला के साथ…

सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध, विदेशी दौरे रद्द और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता – दिल्ली के नए नियम

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर