मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ऐसे प्रयास निश्चित ही मील का पत्थर सिद्ध होंगे

नई दिल्ली 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल में 'सोमा किचन' का उद्घाटन किया। रेखा गुप्ता का कहना है कि ये पहल न सिर्फ दिल्ली को आयुर्वेद और स्वास्थ्य संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रिवेंटिव हेल्थकेयर’ के विजन को भी साकार करती है। रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ऐसे प्रयास निश्चित ही मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
महर्षि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर लक्ष्मण श्रीवास्तव ने बताया कि ये किचन पूरी तरह सात्विक भोजन पर आधारित है, जहां न तो प्याज और लहसुन का प्रयोग होता है और न ही मैदा या रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।
लक्ष्मण श्रीवास्तव ने बताया कि आजकल के रेस्टोरेंट्स में अक्सर पुराना और मिलावटी खाना परोसा जाता है, लेकिन ‘सोमा किचन’ में 'नो मैदा कॉन्सेप्ट' को अपनाते हुए शुद्ध, पौष्टिक और ताजा भोजन तैयार किया जाता है। यह भोजन आयुर्वेद की पारंपरिक पद्धतियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
लक्ष्मण श्रीवास्तव ने कहा, "आयुर्वेद में खाने की जो पद्धति है, उसको ध्यान में रखते हुए सोमा किचन में खाना बनाया जा रहा है, क्योंकि आयुर्वेद हमारी बहुत पुरानी पद्धति है। हमारे दिमाग में जब भी आयुर्वेद का नाम आता है तो हम सिर्फ खिचड़ी के बारे में सोचते हैं, लेकिन इसी चीज को बदलने के लिए हम लोगों के लिए अलग-अलग तरीके का स्वादिष्ट भोजन बना रहे हैं, जो पूरी तरीके से सात्विक है और मिलेट बेस है। सोमा किचन इस सोच को बदलने की दिशा में एक प्रयास है।"
उन्होंने कहा, "महर्षि आयुर्वेद हॉस्पिटल नॉर्थ इंडिया का पहला ऐसा हॉस्पिटल है, जहां आयुर्वेदिक पंचकर्म पद्धति से ट्रीटमेंट किया जाता है। यहां इलाज के लिए कई देशों के नेता आ चुके हैं। साथ ही कई सेलिब्रिटी भी आयुर्वेदिक इलाज के लिए यहां आते हैं। हॉस्पिटल में मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े संपूर्ण उपचार मिलते हैं, जो पूरी तरह आयुर्वेदिक पद्धतियों पर आधारित हैं।"
डायरेक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि अगर हम अपनी दिनचर्या में छोटी-छोटी आदतें, जैसे कि सुबह गर्म पानी पीना शामिल करें, तो हम पाचन तंत्र को बेहतर बना सकते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हॉस्पिटल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा।

admin

Related Posts

‘मेट्रो डे’ से बदलेगी शहर की रफ्तार, पीएम के संदेश के बाद सरकार ने उठाए बड़े कदम

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील को लागू करने का फैसला किया है. इसमें रेखा सरकार के आदेश के अनुसार, स्कूल-कॉलेज को ऑनलाइन जारी करने का…

दिल्ली में दरिंदगी की हद पार! बस में महिला से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली  दिल्ली में फिर निर्भया जैसी गैंगरेप की घटना सामने आई है। घटना दिल्ली के रानीबाग इलाके की है। रानीबाग इलाके में चलती प्राइवेट बस में महिला के साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 1 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 380 विकेट और 10 हजार रन बनाने वाले स्टार ने अचानक छोड़ा क्रिकेट

विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
कोहली के बल्ले ने मचाया कहर, KKR ढेर… RCB पहुंची पॉइंट्स टेबल के शिखर पर

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 2 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी