अक्षर पटेल की चोट से भारत की टीम को बड़ा झटका, पाक से मुकाबले से पहले बढ़ी परेशानियां

दुबई 

. भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में ओमान को 21 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. ओमान ने भारत को कड़ी टक्कर दी. लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका. भारत का अगला मैच रविवार को पाकिस्तान से है. यह टीम इंडिया की सुपर-4 की पहली भिड़ंत होगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, ओमान के खिलाफ हुए मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दूसरी पारी में चोट लग गई. लक्ष्य का पीछा कर रहे ओमान के खिलाफ 15वें ओवर में अक्षर पटेल ने एक कैच पकड़ने की कोशिश की और गेंद उनके हाथों से फिसल गई और कैच छूट गया. इसी कोशिश में वह संतुलन खो बैठे और सिर ज़मीन से टकरा गया. इसके बाद वह ओमान की पारी में मैदान पर वापस नहीं लौटे. यह भी माना जा रहा है कि अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ अगले बड़े मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

टी दिलीप ने अक्षर पटेल की चोट पर क्या कहा

ओमान के खिलाफ मैच के बाद भारत के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बताया कि अक्षर ठीक हैं. हालांकि, अगले मैच से पहले टीम इंडिया के पास बहुत कम समय है, इसलिए अक्षर का पाकिस्तान के खिलाफ खेल पाना मुश्किल चुनौती हो सकता है.

बता दें कि ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को बाहर किया गया था. उनकी जगह अर्शदीप और हर्षित राणा टीम में आए थे. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर पाकिस्तान के खिलाफ भारत किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरता है.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल