एशिया कप मुकाबला: श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश – पिच का मिज़ाज तय करेगा मैच का नतीजा

नई दिल्ली 
श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश एशिया कप 2025 सुपर-4 का पहला मैच आज यानी शनिवार, 20 सितंबर को खेला जाना है। SL vs BAN मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका की टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपनी तीनों मुकाबले जीतकर हैट्रिक लगाई है। इस दौरान वह बांग्लादेश को एक बार शिकस्त दे चुकी है। ऐसे में श्रीलंका की नजरें जीत के साथ सुपर-4 का भी खाता खोलने पर होगी। वहीं बांग्लादेश ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला लेना चाहेगा। आईए एक नजर श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश पिच रिपोर्ट पर डालते हैं-

श्रीलंका वर्सेस बांग्लादेश पिच रिपोर्ट
दुबई की पिचें एशिया कप 2025 में उम्मीद के मुताबिक धीमी और स्पिनरों के लिए मददगार रही हैं। इसका टीमों ने जमकर फायदा उठाया है, इसका सबूत यह है कि इस टूर्नामेंट में 53.6% ओवर स्पिनरों ने डाले हैं, जो यूएई में किसी भी मल्टी-टीम टी20 टूर्नामेंट में डाले गए दूसरे सबसे ज्यादा ओवर हैं। आज के मुकाबले में भी श्रीलंका और बांग्लादेश की नजरें धीमी पिच का फायदा उठाने पर रहेगी।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम T20I रिकॉर्ड और आंकड़े

मैच- 98
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 48 (48.98%)
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 50 (51.02%)
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 56 (57.14%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 42 (42.86%)
हाईएस्ट स्कोर- 212/2
लोएस्ट स्कोर- 55
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 184/8
प्रति विकेट औसत रन- 20.92
प्रति ओवर औसत रन- 7.29
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 144

BAN vs SL हेड टू हेड
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 21 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 मैच जीतकर श्रीलंका ने अपना दबदबा बनाया हुआ है। वहीं बांग्लादेश को इस दौरान 8 जीत मिली है। हालांकि पिछले 5 मुकाबलों में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 बार धूल चटाई है।

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल