नाती वायु के जन्मदिन पर अनिल कपूर का छलका प्यार, कहा- ‘तुम हमारे जीवन में खुशियां लेकर आएं’

मुंबई,

 बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने नाती वायु के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार से भरा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब से वायु उनके जीवन में आया है, तब से उनके आसपास प्यार और खुशियां भर गई हैं।

अनिल ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वायु के साथ बिताए गए अनमोल पलों की झलक है। पहली तस्वीर में वायु ने एक प्यारी सी कैप पहन रखी है, जिससे उसका मासूम चेहरा थोड़ा छिप गया है। वह व्हाइट कलर के डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं।

दूसरी फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें वायु अपनी मां सोनम कपूर की गोद में हैं और उनका चेहरा नाना अनिल कपूर की तरफ है। वहीं अनिल कपूर भी वायु को देखकर मुस्कुरा रहे हैं, और उनकी आंखों में नाना बनने का गर्व साफ झलक रहा है।

तीसरी तस्वीर विदेश की किसी खूबसूरत जगह की है, जहां सोनम और उनके पति आनंद आहूजा वायु की ओर देख रहे हैं। बाकी की तस्वीरों में वायु अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने कैप्शन में अनिल कपूर ने परिवार के हर सदस्य को शामिल किया और बताया कि किस तरह सभी वायु को दिल से प्यार करते हैं और उसका ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह देख कर उन्हें बहुत गर्व होता है। उन्होंने लिखा कि वायु बहुत ही भाग्यशाली है कि उसे इतना प्यारा और सोचने-समझने वाला परिवार मिला है।

अनिल ने कैप्शन में लिखा, ”हैप्पी बर्थडे, वायु! जिस पल तुम हमारे जीवन में आए, तुमने हर दिल को खुशी और प्यार से भर दिया। सोनम, आनंद, नानी, दादी, दादा, रिया मासी, करण और अक्की… तुम्हें सबको वायु के चारों ओर एकजुट होते देखना मुझे गर्व से भर देता है। वायु सच में बहुत भाग्यशाली है कि उसे इतने प्यार करने वाले माता-पिता और परिवार का साथ मिला है। जिस तरह से आप सब उसका ख्याल रखते हो, वह इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि जीवन में वास्तव में क्या मायने रखता है। आने वाले कई साल ऐसे ही प्यार, हंसी और अनमोल यादों के लिए रहें। आप सभी को ढेर सारा प्यार!”

बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु का स्वागत किया था। फैंस पोस्ट पर कमेंट्स कर वायु को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    आपत्तिजनक वीडियो पर कार्रवाई तेज, Arjun Kapoor को कोर्ट से राहत, टेक कंपनियों पर शिकंजा

    नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को बड़ी राहत देते हुए उनके व्यक्तित्व अधिकारों को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है। अदालत ने अपने आदेश…

    कियारा को पसंद नहीं आया यश संग इंटीमेट सीन, मेकर्स से सीन हटाने की मांग

    मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच के तालमेल को लेकर चर्चा में हैं. मां बनने के बाद कियारा एक बार फिर बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 4 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई