MP में नई नीति लागू: जमीन अधिग्रहण के बदले 60% विकसित भूमि, हाई-स्पीड 6-लेन रोड तैयार

इंदौर
मध्य प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट इंदौर इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का काम शुरू होने जा रहा है। इंदौर को नई ऊंचाई देने वाले 2410 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मई को नैनोद में भूमि पूजन करेंगे। किसानों को बुलाने के लिए सरकारी महकमा पीले चावल बांटेगा। आने पर बकायदा उनकी जमकर खातिरदारी की जाएगी जिसके लिए एसी पंडाल और लजीज भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

इंदौर एयरपोर्ट के पीछे से पीथमपुर के सेक्टर सेवन के बीच एमपीआइडीसी इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने जा रहा है जिसमें 20.25 किमी की लंबी सड़क होगी। 1331.02 हेक्टेयर जमीन पर ये योजना विकसित होगी जिसमें अलग अलग सेक्टर बनाए जाएंगे। सरकार जमीन के बदले किसानों को 60 फीसदी विकसित भूखंड देगी जो कि अब तक की योजनाओं में सबसे ज्यादा है।

तैयार हो रहे एसी पंडाल
महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का 3 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमि पूजन करने जा रहे है। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को नैनोद में एक बैठक बुलाई जिसमें जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन व एमपीआइडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिमांशु प्रजापति, राऊ विधायक मधु वर्मा, एडीएम रोशन राय व एसडीएम निधि वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थीं।

चर्चा के दौरान तय किया गया कि कॉरिडोर में प्रभावित गांव टीही, धन्नड़, भैंसलाय, सोनवाय, डेहरी, बागोदा, मोकलाय, नरलाय, शिवखेड़ा, सिंदौड़ी, सिंदौड़ा, श्रीराम तलावली, नावदा पंथ, बिसनावदा, रिंजलाय, नैनोद व कोर्डिया बर्डी के किसानों को आयोजन के लिए पीले चावल देंगे जो अपनी जमीन देकर विकास को नई रफ्तार दे रहे हैं। गर्मी में किसान परेशान न हों इसके लिए 4 हजार लोगों की क्षमता वाला एसी पंडाल तैयार किया जा रहा है। बकायदा लजीज भोजन भी होगा। कुछ किसान योजनाओं में ली जाने वाली जमीन का चार गुना मुआवजा देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का सम्मान करेंगे।

5 लाख को मिलेगा रोजगार
इकोनॉमिक कॉरिडोर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। यहां पर अलग अलग सेक्टर बनाए जाएंगे जिसमें हर सेक्टर का अलग लैंड यूज होगा। एयरपोर्ट के पीछे से पीथमपुर तक 75 मीटर चौड़ी सडक़ बनेगी जो इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे व एबी रोड को जोडऩे का काम करेंगी। कॉरिडोर के दोनों तरफ 300-300 मीटर जमीन ली जा रही है। इसमें फिनटेक सिटी, दलाल स्ट्रीट, आइटी हब के साथ में व्यावसायिक व औद्योगिक ह्रश्वलॉट होंगे तो बड़ा एरिया रेसीडेंशियल ह्रश्वलॉट का भी रहेगा जिसमें 20 मंजिल तक हाईराइज रहेगी।

admin

Related Posts

करोड़ों खर्च फिर भी खतरा बरकरार: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बढ़ी खतरनाक दूरी

सागर सागर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का करोड़ों का प्रोजेक्ट न केवल लापरवाही का नमूना बन गया है बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।…

मोहन सरकार को TET मामले में बड़ी जीत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख घोषित

भोपाल शिक्षकों के हित में लगातार प्रयास कर रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस बार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शिक्षकों के हितों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 4 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई