अमेरिका: फ्लोरिडा तट से टकराया मिल्टन तूफान, 32 लाख से अधिक लोग अंधरे में रहने को मजबूर, 10 की मौत

 फ्लोरिडा

अमेरिका में तूफान मिल्टन ने कहर मचा दिया है. फ्लोरिडा में इस तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. यहां करीब 20 लाख लोग अपने घरों को छोड़कर कहीं और चले गये हैं. जबकि, 4,300 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है. तूफान मिल्टन फ्लोरिडा के पश्चिमी तट से टकराया है.

तूफान की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्लोरिडा में कई बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखरी हुई नजर आ रही हैं. तूफान के बाद ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अमेरिकी घरों की छत पूरी तरह से गायब हो चुकी है और घरों के अंदर का सामान यहां-वहां बिखरा पड़ा है.

नजर आ रहे मगरमच्छ और सांप

तूफान के बाद भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण फ्लोरिडा के कई इलाकों में मगरमच्छ और सांप भी देखे गये हैं. इस बीच फ्लोरिडा की सरकार ने लोगों से बाढ़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है. सरकार ने लोगों से खुद को सुरक्षित रखने की गुजारिश की है.

एक साल के अंदर तीसरा तूफान

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि तूफान बीतने के बाद भी टूट  चुके बिजली के तारों और मलबे से अभी भी खतरा बना हुआ है. अमेरिका के इतिहास में ऐसा छठी बार हो रहा है, जब एक साल के अंदर ही तीन तूफानों ने फ्लोरिडा में दस्तक दी है.

साजिश को लेकर चल रही ये थ्योरी

बता दें कि पहले मिल्टन तूफान को तूफानों की सबसे विनाशकारी श्रेणी 5 में रखा गया था. इस श्रेणी के तूफानों से हमेशा ही जान-माल का बड़ा नुकसान होता रहा है. हालांकि, बाद में इसकी कैटेगिरी को कम करके 3 कर दिया गया. अमेरिका में इस तूफान को लेकर कई कंस्पिरेसी थ्योरीज भी चल रही हैं. कहा जा रहा है कि कथित तौर पर मिल्टन कुदरत का कहर नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है ताकि अमेरिकी चुनावों पर असर पड़ सके.
 

 

admin

Related Posts

तेल बाजार में हलचल: UAE के संगठन छोड़ने पर भारत ने जताई राहत, जानिए वजह

नई दिल्ली संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले दिनों तेल उत्पादक मुस्लिम देशों के संगठन ओपेक से खुद को अलग कर लिया था। उसका कहना था कि इस संगठन में रहते…

जिनपिंग बनाम ट्रंप! चीन ने अमेरिका पर साधा निशाना, दुनिया में तेज हुई बयानबाजी

बीजिंग  ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी चीन में हैं. पश्चिम एशिया संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है.डोनाल्ड ट्रंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 1 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज