पंचायत समिति के निरीक्षण में हादसा, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में शिक्षा मंत्री दिलावर पर मधुमक्खियों का हमला

चित्तौड़गढ़.

राजस्थान के रावतभाटा से बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शुक्रवार को श्रीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति का निरीक्षण भी किया। इसी दौरान जब मंत्री शौचालय का निरीक्षण करने गए तो उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उनके साथ वहां मौजूद कई अन्य लोगों को भी मधुमक्खियों ने डंक मार दिया।

मंत्री के ऊपर अचानक हुए इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुक्खियों के इस हमले में मंत्री के साथ-साथ कई अधिकारी भी घायल हुए। आनन-फानन में मंत्री और अन्य अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मंत्री दिलावर को इंजेक्शन लगाए, ताकि उन्हें इंफेक्शन से बचाया जा सके। फिलहाल मंत्री का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है। उनको चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। मंत्री श्रीपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। वहीं पर ये हादसा हुआ। गुरुवार को मंत्री दिलावर ने कोटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के नवीन भवन का भूमि पूजन किया था, जहां उन्होंने प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों की भर्ती और शिक्षा सुधार की योजनाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि जो नियुक्तियां अटकी हुई हैं, उनकी बाधाओं को दूर कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।

admin

Related Posts

धर्मांतरण या प्रार्थना सभा? राजस्थान की घटना पर सच्चाई को लेकर सवाल खड़े

जयपुर शुक्रवार (1 मई) देर शाम संगठन के कार्यकर्ताओं को एक सभा की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. उनका आरोप है कि वहां बड़ी संख्या में लोगों…

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका