बाड़मेर में सूअरों का आतंक, कलेक्टर टीना डाबी ने पेश किया सूअरों के आतंक का समाधान

बाड़मेर
 राजस्थान के बाड़मेर में आईएएस टीना डाबी की मौजूदगी में जिला परिषद के बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में सूअरों के आतंक का मुद्दे को लेकर बवाल उठा। इस दौरान धनाउ प्रधान ने सूअरों के आतंक को लेकर नाराजगी व्यक्ति की और इसका समाधान पूछा। इस पर डीएफओ ने जो जवाब दिया, उससे बैठक में मौजूद सभी लोग भी हंस पड़े। इस दौरान डीएफओ सविता दहिया ने तंज कसा। सविता दहिया ने सूअरों के आतंक को लेकर यहां तक कह दिया कि हम यहां से पकड़कर सूअरों को पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं? बाद में बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी ने हस्तक्षेप कर मामले को संभाला। टीना डाबी ने कहा कि वो सूअरों को पकड़वाकर नीलामी करवाएंगी।

'यहां से सूअरों को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं, और क्या?'

जिला परिषद् की बैठक में आवारा सूअरों के आतंक को लेकर मुद्दा काफी गर्माया। इस दौरान धनाउ प्रधान शम्मा खान ने अधिकारियों से पूछा कि चैहटन, सेड़वा सहित पूरे जिले में सूअरों का आतंक है। उन्होंने बताया कि सूअर कई बार बच्चों, बुजुर्गों पर भी अटैक कर चुके हैं। सूअर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। आखिर किसानों को इससे कैसे निजात मिलेगी? इसका क्या सॉल्यूशन है?

प्रधान शम्मा खान की बात का जवाब देते हुए डीएफओ सविता दहिया ने तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि हम इन सूअर को पकड़ कर पाकिस्तान छोड़ सकते हैं और क्या कर सकते हैं। यह सुनकर बैठक में मौजूद लोग भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

ब्लॉक वाइज सूअरों का ऑक्शन करवाएंगे: टीना डाबी

जिला परिषद में सूअरों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बाद में कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि 'सूअरों के आतंक का मामला गंभीर है। मैं जब से आई हूं, ऐसी शिकायतें ज्यादा आ रही है। जनप्रतिनिधियों और किसानों ने बताया है कि मवेशियों के बच्चों और इंसानों पर सूअरों ने अटैक किया है। हम इसमें जल्द ब्लॉक वाइज अखबार में विज्ञापन देकर ऑक्शन (नीलामी) करवाएंगे। हम अखबार में नोटिस देंगे, अगर सुअर किसी के पालतू है तो इन्हें ले लीजिए। अन्यथा हम सूअरों की नीलामी करवा देंगे। यह सब काम विकास अधिकारी के जरिए होगा।'

admin

Related Posts

सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे