बांग्लादेश में दुविधा में पड़ी यूनुस सरकार, छात्र नेता अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा ना लेने देने की वकालत कर रहे हैं

ढाका
बांग्लादेश में समय से पहले चुनाव कराने के बढ़ते दबाव के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार चुनावों में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर दुविधा में है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक इस साल जुलाई-अगस्त में हुए विद्रोह का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता अवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा ना लेने देने की वकालत कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी इस तरह के प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं और देश की राजनीति में सभी दलों की जरूरत पर जोर दे रहे हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में अवामी लीग की अनुपस्थिति में सबसे बड़ी पार्टी बीएनपी और उसके सहयोगी देश में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि चुनाव से पहले सभी राजनीतिक सुधार पूरे किए जाने चाहिए और राजनीति में अवामी लीग की भागीदारी की वैधता पर विचार किया जाना चाहिए। अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि इससे अंतरिम सरकार पर दबाव बना है जो इन मांगों को लेकर दुविधा में है।

इंडिया टुडे ने बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के हवाले से बुधवार को बताया, "अवामी लीग एक राजनीतिक पार्टी है और लोग तय करेंगे कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं।" उन्होंने आगे कहा, " हालांकि जिन लोगों ने देश के नागरिकों की हत्या की और देश के धन को विदेश में लुटने दिया, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।" इस बीच बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया गुरुवार को सशस्त्र सेना दिवस के स्वागत समारोह में भाग लेने वाली हैं। फरवरी 2018 में जेल से जाने के बाद वह पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी।

admin

Related Posts

पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े, अमेरिका-ईरान टकराव के बीच शांति की कूटनीतिक कोशिशें तेज

 नई दिल्ली पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने सोमवार को अमेरिकी सेना को चेतावनी दी है कि यदि वे होर्मुज में प्रवेश करते हैं,…

शहबाज सरकार का त्वरित फैसला, चीन को खुश करने के लिए गधे के निर्यात पर दी मंजूरी

  पाकिस्तान सरकार ने चीन को गधे के मांस और खाल के निर्यात को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। यह फैसला एक चीनी कंपनी की उस कड़ी चेतावनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका