कुछ नेचुरल चीजों से आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं फेस टोनर

धूप की तपिश, पसीने की चिपचिपाहट और चेहरे पर चढ़ती धूल- गर्मियां आते ही हमारी स्किन मानो मदद के लिए पुकारने लगती है। महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की एक लंबी लिस्ट हो सकती है आपके पास, लेकिन असली निखार तो तब आता है जब आप अपनी त्वचा को नेचर के करीब लाते हैं। सोचिए, अगर हर सुबह आप आईने में खुद को एक दमकते चेहरे के साथ देखें- जैसे शीशे पर चमक आ गई हो!

तो चलिए इस बार गर्मी को हराते हैं 3 ऐसे नेचुरल फेस टोनर से, जो न सिर्फ आपकी स्किन को ठंडक देंगे बल्कि हर दिन बढ़ाएंगे उसका ग्लो, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट और बिना जेब पर भारी पड़े! सबसे अच्छी बात? ये टोनर आप खुद अपने किचन की कुछ चीजों से घर पर ही बना सकत हैं। आइए जानें।

खीरे और एलोवेरा का कूलिंग टोनर
खीरा स्किन को ठंडक देता है और ऑयल बैलेंस में मदद करता है। वहीं एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और चमक लाता है।

कैसे बनाएं:

    1 खीरा छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
    उसे ब्लेंड कर लें और रस निकाल लें।
    अब उसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
    थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।
    इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर लें और फ्रिज में रखें।

कैसे इस्तेमाल करें:
दिन में दो बार चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं। गर्मियों में ये स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे फ्रेश भी बनाए रखेगा।

ग्रीन टी और नींबू का डीटॉक्स टोनर
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन से टॉक्सिन्स हटाते हैं। नींबू स्किन को साफ और टाइट बनाता है।

कैसे बनाएं:

    1 कप पानी में ग्रीन टी बैग डालें और 10 मिनट तक छोड़ दें।
    ठंडा होने पर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
    चाहें तो इसमें कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की भी मिला सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें:
हर बार चेहरा धोने के बाद इस टोनर को कॉटन से लगाएं। इससे चेहरे के रोमछिद्र (pores) साफ होंगे और स्किन में निखार आएगा।

गुलाब जल और चंदन का क्लासिक टोनर
गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और चंदन से स्किन ग्लो करती है। ये टोनर गर्मियों में पसीने और जलन की समस्या से भी बचाता है।

कैसे बनाएं:

    3 बड़े चम्मच गुलाब जल लें।
    उसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं।
    अच्छी तरह मिलाएं और छान लें ताकि चंदन के कण न रहें।
    इसे एक बोतल में भरकर फ्रिज में रखें।

कैसे इस्तेमाल करें:
रोज सुबह और रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। ये स्किन को ठंडक देगा और गहराई से निखार लाएगा।

इन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान

    होममेड टोनर 5-7 दिनों तक ही फ्रिज में स्टोर करें।
    किसी भी टोनर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
    नियमित इस्तेमाल से ही बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं।

गर्मियों में त्वचा की देखभाल थोड़ा-सा समय मांगती है, लेकिन अगर आप हर दिन इन घरेलू टोनर का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन न सिर्फ हेल्दी रहेगी बल्कि उसपर शीशे जैसी चमक भी देखने को मिलेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: मूर्ख व्यक्ति की 4 बड़ी पहचान

     जरा सोचिए कि क्या सच में मूर्खता छुप सकती है? चाणक्य ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति की मूर्खता ज्यादा समय तक छुप नहीं सकती है. उस वक्त भले…

    ऑफिस में बैठकर काम से बढ़ रहा कमर दर्द, सही पोस्टर और ब्रेक से मिल सकती है राहत

    आजकल ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना आम हो गया है, लेकिन इससे कमर दर्द की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है. लगातार एक ही पोजिशन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा