योगी का बुलडोजर चला भाजपा नेता के ऑफिस पर, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

बलिया
यूपी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के ही दफ्तर पर योगी का बुलडोजर चल गया है। नगर पालिका प्रशासन ने दफ्तर को अवैध कब्जा और अतिक्रमण बताते हुए बुलडोजर से ढहा दिया है। इससे नाराज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। मंगलवार को बलिया नगर पालिका परिषद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम जिला मुख्यालय के चित्तू पांडेय क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के शिविर कार्यालय पर पहुंची और बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।

इसके विरोध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। सिंह ने धरना स्थल पर बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है, 'जिला प्रशासन की अन्यायपूर्ण और तुगलकी कार्रवाई के विरोध में विशाल धरना।' उन्होंने धरना स्थल पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले 40 वर्ष से वह शिविर कार्यालय पर बैठकर कार्य करते थे, जिसे मंगलवार को तोड़ दिया गया। सिंह ने कहा कि कार्रवाई करने से पहले मुझसे बात की जानी चाहिए थी। अगर अधिकारी सरकारी मुलाजिम हैं, तो मैं भी सत्ताधारी पार्टी का पदाधिकारी हूं। सरकार मेरी है। मेरे साथ बैठकर बात कर ली होती।'

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन 'सपा के निर्देश' पर काम कर रहा है और प्रशासनिक अधिकारी विपक्षी पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सिंह ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय को पत्र भेजकर अपने अनिश्चितकालीन धरने की जानकारी दी है।

  • admin

    Related Posts

    गोरखपुर में 27 एकड़ में बनेगा एक्वा पार्क, मत्स्य सेक्टर में आएगा बड़ा निवेश और नई सुविधाएं

     लखनऊ प्रदेश में मत्स्य उत्पादन और उससे जुड़े कारोबार को नई गति देने के लिए सरकार ने स्टेट आफ आर्ट होल सेल फिश मंडी, एकीकृत एक्वा पार्क और मत्स्य प्रसंस्करण…

    बकरीद सुरक्षा प्लान: मुरादाबाद में ईदगाह के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और सख्त व्यवस्था

     मुरादाबाद बकरीद को लेकर मुरादाबाद नगर निगम ने पूरे महानगर को चार जोन में बांटा है। दस क्यूआरटी टीमों का भी गठन किया गया है। सूचना मिलते ही टीमें तत्काल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल