विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में टीम स्वर्ण जीता

नई दिल्ली
दीपक दलाल (545), कमलजीत (543) और राज चंद्रा (528) की भारतीय टीम ने पेरू की राजधानी लीमा में विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने अजरबैजान को एक अंक से हराकर कुल 1616 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। आर्मेनिया की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारत ने इस तरह से 13 स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक सहित कुल 24 पदकों के साथ चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इटली पांच स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदकों के साथ दूसरे जबकि नॉर्वे चार स्वर्ण सहित कुल 10 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत के मुकेश नेलवल्ली ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता, जो प्रतियोगिता में उनका छठा पदक है। उन्होंने 548 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। अजरबैजान के इमरान गारायेव ने 552 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल में परिशा गुप्ता ने 540 के स्कोर के साथ व्यक्तिगत रजत पदक जीता। हंगरी की मिरियम जाको ने 546 अंक बनाए जो जूनियर विश्व रिकॉर्ड है। भारत की सेजल कांबले (529), केतन (525) और कनिष्का डागर (513) ने इस स्पर्धा में टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता। अजरबैजान की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग ले रही पांचवीं भारतीय दिव्यांशी 523 अंक के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

अंतिम दिन की अन्य स्पर्धा में शार्दुल विहान और सबीरा हैरिस ने मिलकर जूनियर मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। शार्दुल (71) और सबीरा (67) ने कुल 138 का स्कोर बनाया। चेक गणराज्य ने स्वर्ण और इटली ने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में जुहैर खान और भाव्या त्रिपाठी की दूसरी भारतीय जोड़ी ने कुल 134 का स्कोर बनाकर संयुक्त छठा स्थान हासिल किया।

 

admin

Related Posts

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली  भारत के 17 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने इतिहास रच दिया है. अभिज्ञान कुंडू यूथ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के…

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

नई दिल्ली   भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे