वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

नई दिल्ली
आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम से रीलिज कर दिया गया है क्योंकि उनका चयन टी-20 विश्व कप से पहले सीनियर टीम के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारतीय ‘ए’ टीम में हो गया है. बडोनी ने चार दिवसीय और लिस्ट-ए दोनों फॉर्मेट में खेला है, जबकि आर्या ने अभी तक केवल सफेद गेंद वाले फॉर्मेट में ही खेला है. अब दिल्ली के आयुष दोजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें दौर में टीम की कप्तानी करेंगे.

टी-20 विश्व कप की शुरुआत से पहले भारत कुल तीन मैच खेलेगा, जिसमें दो मैच इंडिया ‘ए’ खेलेगी जबकि एक मैच में सीनियर टीम शिरकत करेगी. इंडिया ‘ए’ दो और छह फरवरी को नवी मुंबई में अमेरिका और बेंगलुरु में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने वार्म-अप मैचों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. दरअसल, विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज होनी है जबकि इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा.

वॉर्म-अप मैच का शेड्यूल

    2 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
    2 फरवरी – भारत ए बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे
    2 फरवरी – कनाडा बनाम इटली – चेन्नई – शाम 7 बजे
    3 फरवरी – श्रीलंका ए बनाम ओमान – कोलंबो – दोपहर 1 बजे
    3 फरवरी – नीदरलैंड्स बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 3 बजे
    3 फरवरी – नेपाल बनाम यूएई – चेन्नई – शाम 5 बजे
    4 फरवरी – नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड – बेंगलुरु – दोपहर 1 बजे
    4 फरवरी – अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज – बेंगलुरु – दोपहर 3 बजे
    4 फरवरी – आयरलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो – शाम 5 बजे
    4 फरवरी – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – नवी मुंबई – शाम 7 बजे
    5 फरवरी – ओमान बनाम जिम्बाब्वे – कोलंबो – दोपहर 1 बजे
    5 फरवरी – कनाडा बनाम नेपाल – चेन्नई – दोपहर 3 बजे
    5 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम यूएसए – नवी मुंबई – शाम 5 बजे
    6 फरवरी – इटली बनाम यूएई – चेन्नई – दोपहर 3 बजे पीएम
    6 फरवरी – इंडिया ए बनाम नामीबिया – बेंगलुरु – शाम 5 बजे

सातवें दौर के लिए दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम: आयुष डोसेजा (कप्तान), सनत सांगवाम, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंशी, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा, राहुल चौधरी.

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल