क्या MP के पूर्व CM और दिग्गज नेता छोड़ेंगे राजनीति? सोशल पोस्ट ने सियासी गलियारों में मचाया भूचाल

भोपाल 

 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा एलान किया है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दिग्विजय सिंह ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।यह पोस्ट काफी खलबली मचा रहा है और दिग्विजय सिंह के प्लान को बता रहा है।

दिग्गी ने एक्स पर किए वीडियो पोस्ट से मची हलचल
पूर्व सीएम और सांसद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो को साझा करके अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर एलान किया है। दरअसल जो वीडियो पोस्ट दिग्गी ने शेयर किया है वो काफी अलग है और काफी कुछ बयान करता है। दिग्विजय सिंह ने एक्स पर रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिबानंद भंजा का एक वीडियो शेयर किया है। इस पर दिग्गी ने लिखा है…

My Retirement Plans? May be.  Why not?

जय सिया राम।

इस वीडियो में काफी गहरा संदेश छिपा है। दरअसल  इसमें शिवानंद भंजा सेवानिवृत्ति के बाद एक गाड़ी खरीदकर भारत भ्रमण के लिए निकल पड़े हैं। इसी को लेकर दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि…माई रिटायरमेंट प्लासं ? मे बी.व्हाई नाट? इस वीडियो में  रिटायर्ड बैंक अधिकारी शिबानंद भंजा अपनी पत्नी बसबी भंजा के साथ कार में भारत की सडकों पर अपनी आजादी की कहानी बता रहे हैं। दरअसल शिबानंज भंजा की पत्नी का सपना था कि घर की जगह एक गाड़ी लेंगें और उसमें पूरा घर घूमेंगे।

तो इसी वीडियो को शेयर करते हुए शिवानंद भंजा और उसकी पत्नी के सपने को दिग्विजय सिंह ने शेयर किया है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय कुछ अलग करने जा रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने वाला है। वर्तमान कार्यकाल 10 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राज्यसभा का खत्म हो रहा कार्यकाल, दिग्गी पहले ही दे चुके हैं संकेत

वैसे भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा होने वाला है, और  दिग्विजय सिंह पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वे तीसरी बार राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या है दिग्विजय सिंह का अगला प्लान

इस तरह के वीडियो को शेयर करके कांग्रेस संगठन और समर्थकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आगे उनकी राजनीतिक भूमिका क्या होगी। राजनीति की समझ रखने वालों का मानना है कि यदि दिग्गी राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग रखते हैं तो यह उनके सार्वजनिक जीवन के नए चरण की शुरुआत हो सकती है , तो वहीं कुछ इसे दिग्गी के सक्रिय राजनीति से संन्यास के संकेत में भी देख रहे हैं।

वैसे इस साल 10 अप्रैल के बाद दिग्विजय की अगली पारी क्या और कैसी होगी इस सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने वैसे तो कोई अधिकारिक तौर पर राजनीति छोड़ने का कोई ऐलान नहीं किया है । लेकिन पहले राज्यसभा नहीं जाने की बात कहकर और फिर इस वीडियो को जारी करके राजनीति भविष्य पर अटकलों और कयासों को हवा जरूर तो दे ही दी है।

admin

Related Posts

फिल्मी सितारों की राजनीति से लेकर नए दलों तक: सफलता और असफलता की पूरी तस्वीर

नई दिल्ली तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने अपनी सियासी पारी के आगाज से न सिर्फ सबको हैरान कर दिया, बल्कि उनकी पार्टी तमिलागा वेट्री कषगम (टीवीके) अपने गठन के…

बंगाल में कांग्रेस का ‘जीरो’ प्रदर्शन तय? राहुल गांधी की कैंपेन रणनीति पर सवाल

नई दिल्ली राहुल गांधी का पश्चिम बंगाल चुनाव में करीब करीब उसी अंदाज में नजर आए, जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में देखे गए थे – और मुद्दे की बात यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई