दिल्ली टेस्ट में कौन खेलेगा-कौन बाहर? असिस्टेंट कोच ने बताया पूरा प्लान

नई दिल्ली
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार 10 अक्टूबर से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। टीम इंडिया इस दो मैचों की सीरीज में पहले से ही 1-0 से आगे हैं। ऐसे में मेहमान टीम पर सीरीज गंवाने का दबाव है। इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी? इससे पर्दा उठ चुका है, क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का फैसला किया है, जो अहमदाबाद में 2 अक्टूबर से खेले गए पहले टेस्ट मैच में थी।

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोएशे ने बताया है कि भारत संभावित तौर पर बिना किसी बदलाव के दिल्ली टेस्ट मैच में उतरेगा। असिस्टेंट कोच ने ये भी कहा है कि वे सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को और भी मौके ग्रूम होने के लिए देंगे। उनका कहना है कि ओवरशीज टेस्ट मैचों में नितीश ने अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे में उनको टीम मैनेजमेंट बैक कर रहा है।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायन टेन डोएशे ने कहा, "मैं कहूंगा कि हम संयोजन में बदलाव की संभावना नहीं रखते। हमारा एक उद्देश्य, मध्यम अवधि का एक उद्देश्य, भारत के लिए एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर तैयार करना है। जब हम विदेशी दौरे पर जाते हैं तो यह बहुत जरूरी होता है कि हमारे पास वह पोजिशन हो। पिछले हफ्ते हमने नितीश पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था, इसलिए मुझे लगता है कि यह उसे एक और मौका देने और टीम के संतुलन को बिगाड़े बिना खेलने का एक अच्छा मौका है। हमें लगता है कि वह एक शानदार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।"

कोच ने आगे कहा है कि नितीश इस सीरीज से अपने गेंदबाजी स्किल को अच्छा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नितीश ने ऑस्ट्रेलिया में सबको दिखा दिया है कि एक बल्लेबाज के तौर पर वह कितने बेहतरीन हैं। उनके लिए चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें विदेशी सीरीज के बीच में खेलने का मौका मिले। आगे देखना ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें खेलने का समय कैसे मिलता है और अपनी गेंदबाजी को निखारने का मौका कैसे मिलता है।"

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

admin

Related Posts

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं।…

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल