सफेद घोड़े ने जीता अश्व पालकों का दिल, राजस्थान-केकड़ी के पुष्कर पशु मेले में ‘बादल’ का जलवा

केकड़ी.

देश के सुप्रसिद्ध पुष्कर मेले में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के बीच पशुओं की खरीद-फरोख्त भी मेले के मुख्य आयोजनों में से एक है। इसमें सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहते हैं विभिन्न प्रजातियों के घोड़े, जिन्हें हासिल करने के लिए कई बड़े आसामी पुष्कर पहुंचते हैं। कई अश्वपालक भी अपने शौक व जुनून के चलते घोड़ों को तैयार करते हैं, इनमें कई तो ऐसे भी होते हैं, जो अपने अश्वों को पुष्कर मेले में केवल प्रदर्शनी के लिए लाते हैं।

प्रदर्शनी के लिए मेले में लाया गया ऐसा ही एक घोड़ा है बादल, जिसे देखकर हर कोई उसे खरीदने के लिए मचल रहा है। केकड़ी के अश्वपालक राहुल जेतवाल का यह घोड़ा पुष्कर में आए मेलार्थियों, खासतौर पर अन्य अश्वपालकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चार साल का बादल पुष्कर मेले में दूसरी बार आया है। नुकरा नस्ल व अबोर लाइन के इस घोड़े की खासियत यह है कि इसकी ऊंचाई 66 इंच प्लस है तथा इसका रंग बिल्कुल सफेद है। अश्व मालिक राहुल ने बताया कि उसने यह घोड़ा पंजाब से खरीदा था। मेले में वे इसे बेचने के लिए नहीं बल्कि प्रदर्शित करने के लिए लेकर आए हैं। बताया गया है कि यह घोड़ा काफी सुंदर है तथा इसके बच्चे भी खूबसूरत होते हैं। इस अश्व का 15 दिन का बच्चा 3 से 5 लाख रुपये में बिकता है। उल्लेखनीय है कि पुष्कर मेले में इस बार भी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से आकर्षक कद-काठी के कई पशु शामिल हो रहे हैं। सोमवार तक मेले में 700 अश्वों की आवक दर्ज की गई है और इनके आने का सिलसिला अब भी जारी है।

admin

Related Posts

‘दागी-निर्दोष अलग नहीं हो सकते’, राजस्थान SI भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला सही ठहराया

जयपुर राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इस संबंध में दायर विशेष अनुमति याचिकाओं…

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद जयपुर में सख्ती, 73 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

 जयपुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी उमर हासिम उर्फ खरगोश के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जयपुर में एक साल तक रहने के खुलासे के बाद से राजधानी में हड़कंप मच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई